Pradesh Samwad
उत्तर प्रदेश

प्रधानाध्यापक की चप्पल से पिटाई: महिला शिक्षामित्र का रोका गया मानदेय, 2 शिक्षक निलंबित


सिद्धार्थ नगर. उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर (Sidharthanagar) में खुनियांव विकासखंड प्राथमिक विद्यालय अगरडीह की महिला शिक्षा मित्र द्वारा प्रधानाध्यापक को चप्पल से पीटने से जुड़े प्रकरण में शिक्षा विभाग ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है. विभाग ने 2 शिक्षकों को निलंबित कर महिला शिक्षामित्र का अग्रिम आदेश तक वेतन रोक दिया है.
वहीं प्रभारी प्रधानाध्यापक मनोज यादव को बीआरसी, भनवापुर से संबद्ध किया गया. उनके ऊपर शिक्षामित्र से छेड़छाड़ करने एवं जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करना, शिक्षा विभाग की छवि को धूमिल करने सहित कई आरोप लगाए गए हैं.
वहीं सहायक अध्यापक तेजपाल को महिला शिक्षामित्र से हुए विवाद का वीडियो बनाने एवं उसे वायरल करने, उपस्थित पंजिका पर फर्जी हस्ताक्षर बनाने, प्रभारी प्रधानाध्यापक के साथ मारपीट करने एवं सहायक अध्यापकों व उच्च अधिकारियों पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने जैसे कई गंभीर आरोप लगाते हुए निलंबित किया गया है. निलंबन के दौरान उन्हें बीआरसी, लोटन पर अटैच कर दिया गया है.

Related posts

कुशीनगर में शादी की एक रस्म 11 बच्चों समेत 13 को लील गई, जानिए हुआ क्या

Pradesh Samwad Team

मौलाना कलीम के तीनों साथी 7 दिन की ATS की रिमांड पर, धर्मांतरण मामले में रविवार को किया गया था गिरफ्तार

Pradesh Samwad Team

फर्जी मार्कशीट मामले में BJP MLA इंद्र प्रताप तिवारी को 5 साल की सजा, एमपी एमएलए कोर्ट ने सुनाया फैसला

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment