Pradesh Samwad
ज़रा हटके

मालिक ने जाकर देखा तो स्विमिंग पुल में था विशाल घड़ियाल

गर्मियों में बहुत से लोग जिम वर्कआउट को छोड़कर पास के स्विमिंग पुल में जाने लगते हैं। गर्मियों में ज्यादातर स्विमिंग पुल इसीलिए भरे होते हैं क्योंकि लोग पानी में रहना पसंद करते है। तैरें या ना तैरें लेकिन रहें पानी में ही। लेकिन अगर आप अमेरिका के फ्लोरिडा में रह रहे हैं, तो हो सकता है कि स्विमिंग पुल में जाना आपके लिए खतरे से खाली ना हो। हाल ही वहां एक घर के अंदर घड़ियाल आ गया। वो घर के स्विमिंग पुल में था। लेकिन घरवालों को पता भी नहीं था।
पुलिसवालों ने लोगों से की ये अपील : Charlotte County Sheriff’s ऑफिस ने यह इसकी फोटोज मंगलवार को शेयर की हैं। इसमें देखा जा सकता है कि कैसे एक घड़ियाल साफ पानी में दिख रहा है। पुलिसवालों ने इस लोगों ने यह फोटो शेयर करते हुए लोगों ने यह अपील की कि अपने स्विमिंग पुल में जाने से पहले घर के स्विमिंग पुल को अच्छे से देख लें। क्योंकि हो सकता है कि इसमें कहीं घड़ियाल छुपा हो।
250 किलो का था यह घड़ियाल : इस पोस्ट में यह भी बताया गया कि इस घड़ियाल का वजन 250 किलो के आसपास था। उन्होंने बताया कि जब इस परिवार को घर के बाहर थोड़ा शोर सुनाई देने लगा तो वो बाहर आए। उन्होंने बाहर आकर देखा तो उनके स्विमिंग पुल में यह खतरनाक जानवर बैठा था।

Related posts

चीते और लकड़बग्घे को ‘मामू’ बना गया हिरण, लोग बोले- इसे तो ऑस्कर मिलना चाहिए!

Pradesh Samwad Team

स्कूबा डाइवर को ‘गर्लफ्रेंड’ समझते रहे जहरीले सांप, प्रजनन के मौसम में आया इतना प्यार कि 13 बार किया पीछा!

Pradesh Samwad Team

एक मगरमच्छ को काबू करने में 12 लोगों के छूटे पसीने

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment