39 C
Madhya Pradesh
June 14, 2026
Pradesh Samwad
खेल

नर्मदापुरम संभाग : अंडर 22 एक दिवसीय इंटर डिस्ट्रिक्ट प्रतियोगिता, अंडर 22 एक दिवसीय इंटर डिस्ट्रिक्ट प्रतियोगिता के पहले मैच मैं नर्मदा पुरम न

नर्मदा पुरम संभाग क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव श्री प्रदीप सिंह तोमर ने बताया कि स्थानीय एमपीसीए ग्राउंड पर खेली जा रही अंडर22 एक दिवसीय इंटर डिस्ट्रिक्ट प्रतियोगिता का मैच हरदा एव नर्मदापुरम टीम के मध्य खेला गया जिसमें आज हरदा ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर मैं बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट खोकर 224 रन बनाए। हरदा टीम की ओर से बल्लेबाजी करते हुए निखिल राजपूत 60 रन विक्रम सेंगर 48 रन का योगदान दिया नर्मदा पुरम टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए सौरभ विंदइया ने सर्वाधिक 4 विकेट का योगदान दिया इसके पश्चात नर्मदापुरम टीम ने 225 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 30 ओवरों मे 4 विकेट खोकर 225 रन बनाएं एवं यह मैच 6 विकेट से जीत लिया टीम की ओर से बल्लेबाजी करते हुए तनय जैन 60 रन अखिल यादव नाबाद 42 रन शाश्वत भदोरिया 39 रन का योगदान दिया। इस तरह नर्मदा पुरम ने हरदा को 6 विकेट से पराजित किया ।
प्रतियोगिता का दूसरा मैच बैतूल और हरदा के मध्य कल खेला जायेगा।

Related posts

इतिहास रचने उतरेगी टीम मध्यप्रदेश

Pradesh Samwad Team

भोपाल संभाग क्रिकेट संघ की कार्यकारिणी घोषित ,शफ़ीक़ क़ुरेशी ,सुशील सिंह ठाकुर उपाध्यक्ष व शान्ति कुमार जैन सह सचिव बने

Pradesh Samwad Team

कॉर्पोरेट राउंड में नगर निगम भोपाल ने फगीटो मावरिक को 4 विकेट से हराया, गोविन्दपुरा इंडस्ट्रियल ने डॉक्टर रज़ा सेंट्रल होम को 5 विकेट से हराया

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment