Pradesh Samwad
मनोरंजन

हनी सिंह ने पत्नी के आरोपों को नकारा, कहा- न्याय व्यवस्था पर भरोसा, जल्द सामने आएगी सच्चाई

हनी सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना बयान जारी किया है। इस बयान में हनी सिंह ने लिखा, ’20 साल की मेरी साथी/पत्नी शालिनी तलवार द्वारा मुझ पर और मेरे परिवार पर लगाए गए झूठे और दुर्भावनापूर्ण आरोपों से मैं बहुत दुखी और व्यथित हूं। आरोप गंभीर रूप से निंदनीय हैं।’
हनी सिंह ने बयान में आगे लिखा, ‘मैंने अपने गानों की आलोचना, मेरी हेल्थ पर अटकलों और नेगेटिव मीडिया कवरेज को लेकर कभी पब्लिक स्टेटमेंट जारी नहीं किया। हालांकि, इस बार मुझे इसे मामले पर चुप्पी साधना ठीक नहीं लगा क्योंकि आरोप मेरे परिवार, मेरे बूढ़े माता-पिता और छोटी बहन पर लगाए गए हैं जो कठिन समय में मेरे साथ खड़े रहे। सभी आरोप निंदनीय हैं और मुझे बदनाम करने के लिए हैं।’
बयान में आगे लिखा, ‘मैं इस इंडस्ट्री में 15 से अधिक साल से जुड़ा हूं और देश के कलाकारों और संगीतकारों के साथ काम किया है। मेरी पत्नी के साथ मेरे रिश्ते से हर कोई वाकिफ है, जो एक दशक से ज्यादा समय मेरे क्रू का हिस्सा रही हैं और हमेशा मेरे साथ शूटिंग, इवेंट्स और मीटिंग में जाती रही हैं।’
हनी सिंह ने आगे लिखा, ‘मैं सभी आरोपों का पूरी तरह से खंडन करता हूं लेकिन आगे कोई कॉमेंट नहीं करूंगा, क्योंकि मामला कोर्ट में है। मुझे देश की न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है और जल्द ही सच सामने आ जाएगा। कोर्ट ने मुझे आरोपों का जवाब देने के लिए मौका दिया है। मैं इस दौरान अपने सभी फैंस और जनता से ये अपील करता हूं कि मेरे और मेरे परिवार के बारे में किसी नतीजे पर न पहुंचे जब तक कोर्ट दोनों पक्षों को सुनने के बाद फैसला न सुनाए। मुझे पूरा भरोसा है कि न्याय मिलेगा और सच्चाई की जीत होगी।’
हनी सिंह ने अपने बयान के आखिर में लिखा, ‘हमेशा की तरह मेरा सपॉर्ट करने के लिए और प्यार देने के लिए अपने फैंस और शुभचिंतको का आभारी हूं। जिन्होंने मुझे कड़ी मेहनत करने और अच्छा संगीत बनाने के लिए प्रेरणा दी। शुक्रिया। यो यो हनी सिंह।’
गौरतलब है कि शालिनी तलवार ने ‘द प्रोटेक्शन ऑफ वुमन फ्रॉम डोमेस्टिक वायलेंस एक्ट’ के तहत दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में याचिका दाखिल की है। शालिनी तलवार की याचिका पर कोर्ट ने हनी सिंह के खिलाफ एक नोटिस जारी किया है और उनसे 28 अगस्त से पहले जवाब देने के लिए कहा है।

Related posts

Samantha Ruth Prabhu: Now I do with confidence

Pradesh Samwad Team

Karan Johar की ये तीन बड़ी फिल्में सिनेमाघरों के बाद Amazon पर होंगी रिलीज

Pradesh Samwad Team

मे व्हिटमैन ‘पैनसेक्सुअल’ के रूप में सामने आईं

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment