Pradesh Samwad
देश विदेश

इजराइल ने सीरिया पर दागी मिसाइलें , 5 लोगों की मौत


इजराइल ने सीरिया पर शुक्रवार को कई मिसाइल दागीं जिससे पांच लोगों की मौत हो गई और खेतों में आग लग गई। सीरिया की सरकारी समाचार एजेंसी ‘सना’ ने खबर दी कि मिसाइल मसयाफ शहर पर दागी गईं जिनमें से कई को सीरिया की हवाई रक्षा प्रणाली ने मार गिराया। वहीं, एक सैन्य अधिकारी ने नाम उजागर न करने की शर्त पर बताया कि एक आम नागरिक समेत पांच लोगों की मौत हुई है और सात अन्य घायल हुए हैं।
सीरिया में संघर्ष पर निगरानी रखने वाले ब्रिटेन स्थित संगठन ‘सीरियन ऑब्जरवेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स’ ने कहा कि इज़राइल के विमानों ने कम से कम आठ मिसाइल दागीं जो हथियार डिपो और मसयाफ में ईरानी मिलिशिया से संबंधित स्थलों पर गिरीं जिससे आग लग गई। इजराइल की सेना की ओर इस पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Related posts

‘तालिबान से मैं नहीं डरती, वे गोली मार दें पर अंतिम सांस तक करूंगी विरोध’ अफगान लड़की की हुंकार

Pradesh Samwad Team

भोपाल में 7 हजार आचार्यों और प्रतिभागियों ने गीता के तीसरे अध्याय ‘कर्म योग’ का सस्वर पाठ

Pradesh Samwad Team

वोटिंग ट्रेंड तो देखिए… कांग्रेस ने यूं ही यूपी में नहीं लगाया महिलाओं पर दांव, क्या पार लगेगी चुनावी नाव?

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment