Pradesh Samwad
देश विदेश

अमेरिकी व रूसी रक्षा मंत्रियों ने यूक्रेन पर हमले के बाद पहली बार बातचीत की


अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन और रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोयगु ने यूक्रेन में युद्ध शुरू होने के बाद पहली बार शुक्रवार को फोन पर बातचीत की। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि इस बातचीत के बाद भी मॉस्को के रुख में बदलाव आने का कोई संकेत नहीं मिला है।
अमेरिकी रक्षा मुख्यालय पेंटागन ने एक बयान में कहा कि अपने रूसी समकक्ष के साथ बातचीत में ऑस्टिन ने यूक्रेन में तत्काल संघर्ष विराम करने का आग्रह किया और बातचीत के माध्यम खुले रखने पर जोर दिया।
रक्षा विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि घंटे भर चली बातचीत के दौरान ‘गंभीर मुद्दों’ का कोई हल नहीं निकला या रूस जो कर रहा है या कह रहा है उसमें कोई बदलाव नहीं आया है। यूक्रेन में जंग शुरू हुए 12 हफ्ते हो गए हैं। फरवरी के अंत में रूस ने यूक्रेन पर हमला किया था। इससे पहले दोनों नेताओं ने 18 फरवरी को बातचीत की थी।

Related posts

पंजशीर में अमरुल्‍ला सालेह के घर पर पाकिस्‍तानी बमबारी, तालिबानी हमले में अहमद मसूद के प्रवक्‍ता की मौत

Pradesh Samwad Team

धार्मिक स्वतंत्रता के हनन वाली सूची में शामिल होने पर भड़के पाक-चीन

Pradesh Samwad Team

सीएम ने दिव्यांगजनों को कहा ‘महावीर’

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment