22.5 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
Pradesh Samwad
देश विदेश

ब्रिटेनः महारानी एलिजाबेथ द्वितीय संसद के उद्घाटन सत्र में नहीं लेंगी हिस्सा

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय स्वास्थ्य कारणों के चलते मंगलवार को संसद के उद्घाटन सत्र में हिस्सा नहीं लेंगी। बकिंघम पैलेस ने सोमवार को यह जानकारी दी। बकिंघम पैलेस ने एक बयान में कहा कि महारानी के चिकित्सकों के साथ विचार-विमर्श के बाद यह निर्णय लिया गया।
बयान में कहा गया, ”महारानी के आग्रह और संबंधित प्राधिकारों की सहमति के साथ वेल्स के राजकुमार महारानी के स्थान पर उनका अभिभाषण पढ़ेंगे और इस दौरान ड्यूक आफ कैम्ब्रिज भी मौजूद रहेंगे।”
गौरतलब है कि महारानी के शासनकाल के दौरान ऐसा तीसरी बार होगा जब 96 वर्षीय एलिजाबेथ द्वितीय ने संसद के उद्घाटन सत्र में हिस्सा नहीं लिया। इससे पहले वह गर्भवती होने के कारण वर्ष 1959 और वर्ष 1963 में संसद के उद्घाटन सत्र में शामिल नहीं हो सकी थीं।

Related posts

…तो क्‍या आ चुकी है कोरोना की तीसरी लहर? मिल रहे हैं शुरुआती संकेत, ICMR का दावा

Pradesh Samwad Team

भारत ही नहीं, अमेरिका में भी लोगों की घुसपैठ करवा रहे पाकिस्तानी, तस्कर पर 7.5 करोड़ का इनाम

Pradesh Samwad Team

अफगान सीमा पर 5 सैनिकों की हत्‍या से भड़का पाकिस्‍तान, पहली बार तालिबान पर जुबानी वार

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment