29.7 C
Madhya Pradesh
September 21, 2024
Pradesh Samwad
देश विदेश

‘हत्या’ के डर से बॉडी डबल का इस्तेमाल कर रहे व्लादिमीर पुतिन? रूस यूक्रेन युद्ध का असर

रूस से कोई भी गोपनीय जानकारी आसानी से बाहर नहीं निकलती है। वो भी खासकर ऐसे माहौल में जब पूरी दुनिया की नजर उसके ऊपर टिकी हुई हो। यूक्रेन के साथ रूस के चल रहे युद्ध ने मॉस्को और उसके सर्वशक्तिमान नेता व्लादिमीर पुतिन को सुर्खियों में ला दिया है। सभी की निगाहें पुतिन पर टिकी हुई हैं। उनके शब्द, उनके कार्य, उनकी युद्ध रणनीति का बारीकी से विश्लेषण किया जा रहा है। इन सबके बीच अफवाह फैलाने वालों का भी तांता लगा हुआ है। वैश्विक मीडिया, खासकर पश्चिमी व्लादिमीर पुतिन के स्वास्थ्य, क्रेमलिन से उनकी संभावित अनुपस्थिति और एक अल्पकालिक उत्तराधिकारी के बारे में अटकलों से भरा हुआ है।
बॉडी डबल का इस्तेमाल कर रहे पुतिन! : कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि मॉस्को में कुछ चुनिंदा स्थानों पर नजर आए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ओरिजिनल नहीं हैं, बल्कि उनके बॉडी डबल का इस्तेमाल किया जा रहा है। ब्रिटिश मीडिया डेली स्टार ने दावा किया है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपनी हत्या के डर से बॉडी डबल का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसमें आशंका जताई गई है कि रूसी सेना के प्रमुख यूक्रेन युद्ध में फेल रहने के कारण अपने आठ जनरलों को निकालने से गुस्से में हैं। इस कारण वे रूस में सैन्य तख्तापलट भी कर सकते हैं।
अपनी सुरक्षा को लेकर बेहद सतर्क हैं रूसी राष्ट्रपति : डेली स्टार ने एक खुफिया सूत्र के हवाले से बताया कि म जानते हैं कि पुतिन अपनी सुरक्षा को लेकर बहुत सतर्क हैं और यह कदम दिखाता है कि उनकी टीम उनकी जान के खतरे को कितनी गंभीरता से ले रही है। उनकी करीबी सुरक्षा टीम सुनिश्चित करती है कि उनके भोजन की जांच की जाए, कोई भी उनकी स्वीकृति के बिना उनके करीब न आए। लेकिन पूर्व चीफ ऑफ स्टाफ, जनरलों और एफएसबी ऑपरेटरों को सिस्टम की कमजोरियों का पता जरूर चल जाएगा।
रूस में तख्तापलट की जताई जा रही आशंका : सूत्र ने यह भी दावा किया कि ऐसे में मुझे बिल्कुल भी आश्चर्य नहीं होगा अगर हम अगले कुछ महीनों में सुन लें कि पुतिन की मृत्यु हो गई है और इसका कारण दिल का दौरा या लंबे समय से जारी बीमारी होगी। मुझे संदेह है कि वे सच्चाई को स्वीकार करेंगे कि यह एक आंतरिक तख्तापलट था। यह समझा जाता है कि युद्ध की दिशा और अर्थव्यवस्था पर प्रभाव के बारे में रूस के वरिष्ठ कमांडरों के बीच काफी तनाव है। ऐसे में सेना के बीच बढ़ते असंतोष से पुतिन की परेशानी काफी बढ़ गई है।
दावा- पुतिन से नाराज है रूसी सेना : रिपोर्ट में बताया गया है कि यही कारण है कि पुतिन ने क्रेमलिन की बैठकों में और मॉस्को में घूमने के लिए अपने एक बॉडी डबल को तैयार किया है। वह व्यक्ति राष्ट्रपति पुतिन के आवास में ही रहता है और उसे रूसी नेता की तरह चलने के लिए प्रशिक्षित भी किया गया है। अमेरिका में, व्हाइट हाउस के कम्यूनिकेशन चीफ केट बेडिंगफील्ड ने कहा है कि हमारे पास जानकारी है कि पुतिन रूसी सेना से गुमराह महसूस कर रहे थे, जिसके परिणामस्वरूप पुतिन और उनके सैन्य नेतृत्व के बीच लगातार तनाव बना हुआ है।

Related posts

इजरायल में किन जगहों पर हमला करेगा ईरान?

Pradesh Samwad Team

NATO ने खदेड़ा, फिनलैंड सीमा पर बढ़ रहा तनाव, नॉर्वे के इलाके में घुस रहे थे रूसी लड़ाकू विमान!

Pradesh Samwad Team

चीन और अमेरिका के बीच मध्यस्थता का ख्वाब देख रहे इमरान, बोले- एक और शीत युद्ध बर्दाश्त नहीं

Pradesh Samwad Team