Pradesh Samwad
देश विदेश

बाइडन ने क्लिंटन के साथ किया दोपहर का भोजन


अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने सोमवार को पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के साथ दोपहर का भोजन किया। उल्लेखनीय है कि डेमेक्रोटिक पार्टी नवंबर में होने वाले मध्यावधि चुनावों में अमेरिकी संसद में अपने बहुमत को कायम रखने के लिए प्रयासरत है। व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जेन साकी ने दोनों नेताओं के बीच हुई चर्चा के बारे में टिप्पणी से इंकार करते हुए कहा, ‘‘मैं आश्वस्त हूं कि उन्होंने विस्तृत वार्ता की।’’ बाइडन और क्लिंटन की दोपहर के भोजन पर यह मुलाकात पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के बाइडन और उनके स्टाफ से मिलने के लिए व्हाइट हाउस आने और ओबामाकेयर के दस साल पूरे होने के कार्यक्रम में शामिल के बाद हुई है। साकी ने खुलासा किया कि बाइडन और ओबामा ने भी पिछले हफ्ते निजी तौर पर साथ में दोपहर का भोजन किया था।

Related posts

भोपाल:- बीजेपी कार्यालय में संविधान दिवस के अवसर पर संगोष्‍ठी का आयोजन

Pradesh Samwad Team

रूस के हमले से डरे यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की, बचाने के लिए बाइडेन ने भेजा स्पेशल गिफ्ट

Pradesh Samwad Team

जनरल रावत की टिप्पणी से बिदक गया चीन, ‘ड्रैगन’ को बताया था भारतीय सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment