Pradesh Samwad
मनोरंजन

नहीं रही ग्रैमी पुरस्कार विनर नाओमी जुड, 76 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

ग्रैमी पुरस्कार विनर नाओमी जुड अब हमारे बीच में नहीं रही है। नाओमी का 76 की उम्र में निधन हो गया है। नाओमी जुड के निधन से उनका परिवार गहरे दुख में है। नाओमी की बेटी और एक्ट्रेस एशले जुड ने पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी है।
एशले ने लिखा- ‘आज हम बहनों ने एक त्रासदी का अनुभव किया। हमने मानसिक बीमारी के चलते अपनी मां को खो दिया। हम बिखर गए हैं। हम गहरे दुख में हैं और हम जानते हैं कि जैसे हम उनसे प्यार करते थे, वैसे ही जनता भी उनसे प्यार करती है।’
बेटी एशले के अलावा नाओमी के पति और उनके साथी गायक लैरी स्ट्रिकलैंड ने बताया कि उनका टेनेसी के नैशविले के पास निधन हुआ। फिलहाल नाओमी की मौत के बारे में किसी भी तरह का कोई विवरण जारी नहीं किया है। दुख की इस घड़ी में परिवार ने गोपनीयता की मांग की है।
बता दें नाओमी ने अपनी बेटी के साथ 1980 में करियर की शुरुआत की थी। दोनों ने एक साथ गाना शुरू किया था। लोगों ने दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया। उन्होंने मामा हीज क्रेजी और लव कैन बिल्ड ए ब्रिज जैसे हिट गाने दिए थे। उनका पहला सिंगल गाना हैड ए ड्रीम 1983 में रिलीज हुआ था। उनका अगला गाना मामा हीज क्रेजी देश के रेडियो पर नंबर एक गाना बन गया था। जुड्स को पहले ग्रैमी अवॉर्ड 1984 में मिला था। कंट्री म्यूजिक हॉल ऑफ फेम की जानकारी के हिसाब से जुड्स ने 7 साल में पांचत ग्रैमी अवॉर्ड्स जीते थे।

Related posts

‘निक की पत्नी’ कहने पर गुस्से से लाल हुई Desi Girl

Pradesh Samwad Team

मैं हमेशा ऐसी फिल्में करना चाहती हूं, जो महिलाओं को सही ढंग से चित्रित करें:भूमि पेडनेकर

Pradesh Samwad Team

सोनाक्षी सिन्हा से फैन ने पूछा शादी कब करेंगी? ऐक्ट्रेस ने ‘दबंग’ अंदाज में दिया ये जवाब

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment