Pradesh Samwad
खेल

नर्मदापुरम संभाग : स्वर्गीय सरला मिश्रा स्मृति नर्मदा ट्राफी दो दिवसीय इंटर क्लब प्रतियोगिता, चिरंजीव वालिया की घातक गेंदबाज़ी

चिरंजीव वालिया की शानदार गेंदबाजी 8 विकेट की बदौलत यूथ क्रिकेट क्लब नर्मदापुरम ने सारणी को 61 रनों पर ऑल आउट किया।
एमपीसीए ग्राउंड पर खेले जा रहे स्वर्गीय सरला मिश्रा स्मृति नर्मदा ट्रॉफी दो दिवसीय इंटर क्लब क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे मैच में आज इंडियन फ्लैग क्रिकेट क्लब सारणी ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया लेकिन सारणी के बल्लेबाजों ने यूथ क्रिकेट क्लब के बॉलर चिरंजीव वालिया की गेंदबाजी के आगे घुटने टेकते हुए मात्र 61 रनों पर ऑल आउट हो गए यूथ क्रिकेट क्लब के गेंदबाज चिरंजीव वालिया ने एक पारी में 8 विकेट लिए इसके पश्चात यूथ क्रिकेट क्लब नर्मदापुरम ने अपनी पारी में बल्लेबाजी करते हुए तनय जैन और अथर्व महाजन के विस्फोटक बल्लेबाजी की बदौलत आज के दिन के खेल के समाप्त होने तक 3 विकेट खोकर 438 रन बना लिए थे यूथ क्रिकेट क्लब के बल्लेबाज बने 13 छक्के की बदौलत 198 रनों पर खेल रहे हैं जबकि अथर्व महाजन 15 छक्कों की बदौलत 182 रन पर खेल रहे हैं मैच के दूसरे दिन का खेल कल सुबह 7:00 बजे से खेला जाएगा ।

Related posts

रोहित शर्मा की जगह प्रियांक पांचाल को मिली टेस्ट टीम में जगह

Pradesh Samwad Team

ब्रिलियंट स्कूल बना सैम क्रिकेट लीग 2022 का विजेता

Pradesh Samwad Team

प्रथम राष्ट्रीय शिक्षक एवं खिलाड़ी सम्मान : भारतीय डेफ क्रिकेट टीम कोच श्री देवदत्त बघेल का भी सम्मान

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment