Pradesh Samwad
खेल

नर्मदापुरम संभाग : स्वर्गीय सरला मिश्रा स्मृति नर्मदा ट्राफी दो दिवसीय इंटर क्लब प्रतियोगिता

स्वर्गीय सरला मिश्रा स्मृति नर्मदा ट्रॉफी दो दिवसीय इंटर क्लब प्रतियोगिता के दूसरे मैच में हरदा ने यंग ब्राइट सिवनी मालवा को 99 रनों से पराजित किया। नर्मदा पुरम संभाग क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव श्री प्रदीप सिंह तोमर ने बताया कि एमपीसीए ग्राउंड पर खेले जा रहे हैं स्वर्गीय सरला मिश्रा स्मृति है नर्मदा ट्रॉफी दो दिवसीय इंटर क्लब क्रिकेट प्रतियोगिता का दूसरा मैच हरदा एवं यंग ब्राइट सिवनी मालवा के मध्य खेला जा रहा है जिसमें हरदा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और पहले बल्लेबाजी करते हुए 339 रनों पर ऑल आउट हुई हरदा की ओर से बल्लेबाजी करते हुए पराग पूनासे ने शानदार शतक 102 रन निखिल राजपूत 56 रन संजय मानिक 48 यश शर्मा 49 रनों का योगदान दिया सिवनी मालवा यंग ब्राइट क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए देव तोमर गौतम रघुवंशी यश एवं आर्यन गौर ने 2-2 विकेट लिए मैच के दूसरे दिन एंड्राइड सिवनी मालवा ने बल्लेबाजी करते हुए 240 रन पर ऑल आउट हुई टीम की ओर से बल्लेबाजी करते हुए आर्यन गौर सर्वाधिक 65 रन राज मेहता ने 43 रनों का योगदान दिया हरदा की ओर से गेंदबाजी करते हुए अमन राजपूत ने सर्वाधिक 5 विकेट लिए एवं निखिल राजपूत ने 3 विकेट का योगदान दिया इस तरह हरदा ने यह मैच 99 रनों से जीत लिया प्रतियोगिता का तीसरा मैच कल सुबह 7:00 बजे से खेला जाएगा

Related posts

नवगठित भोपाल संभाग क्रिकेट समिति का भव्य स्वागत एक भव्य समारोह

Pradesh Samwad Team

दीपक हुड्डा ने पकड़ा शुभमन गिल का शानदार कैच, क्रुणाल पंड्या को लगा लिया गले

Pradesh Samwad Team

32वीं राष्ट्रीय सीनियर एवं जूनियर कैनो स्प्रीन्ट चैम्पियनशिप-2022 : म.प्र. के खिलाड़ियों ने अब तक जीते 23 स्वर्ण, 19 रजत और 6 कांस्य सहित 48 पदक

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment