Pradesh Samwad
मनोरंजन

ऑस्कर ‘थप्पड़ कांड’ के बाद मुंबई में नजर आए हॉलीवुड स्टार विल स्मिथ

हॉलीवुड स्टार विल स्मिथ को शनिवार को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। उन्हें आसपास के लोगों के साथ बातचीत करते और हंसते हुए देखा गया। अकादमी पुरस्कार (एकेडमी अवॉर्ड) विजेता अभिनेता अक्सर कई मौकों पर भारत आ चुके हैं। वह 2019 में अपने रियलिटी शो ‘द बकेट लिस्ट’ की शूटिंग के लिए भी भारत आए थे।
हाल ही में विरल भयानी ने मुंबई के कलिना एयरपोर्ट पर विल स्मिथ की एक तस्वीर पोस्ट की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह जुहू के जेडब्ल्यू मैरियट होटल में ठहरे हैं।
हाल ही में एक्टर ऑस्कर समारोह में कॉमेडियन क्रिस रॉक को थप्पड़ मारने की वजह से सुर्खियों में आए थे।
‘द परस्यूट ऑफ हैप्पीनेस’ के अभिनेता हाल ही में ऑस्कर समारोह में अपना आपा खो बैठे थे और वह ‘थप्पड़ कांड’ घटना के कारण सुर्खियों में आ गए, जहां उन्होंने कॉमेडियन क्रिस रॉक को थप्पड़ मारा क्योंकि रॉक में स्मिथ की पत्नी की स्वास्थ्य स्थिति का मजाक उड़ाया था। ऑस्कर में विल स्मिथ की खूब किरकरी हुई। उन्होंने जेडा के गंजेपन का मजाक उड़ाने पर होस्ट क्रिस रॉक को स्टेज पर थप्पड़ मार दिया था। इस मामले ने खूब तूल पकड़ा और ऑस्कर एकेडमी ने उन्हें 10 साल के लिए बैन कर दिया।
उन्हें ‘किंग रिचर्ड’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला है। इस घटना के बाद विल ने इंस्टाग्राम पर क्रिस से माफी भी मांगी थी। उन्होंने लिखा था, “किसी भी तरह की हिंसा, जहरीली और बर्बाद करने वाली होती है! मेरा बर्ताव स्वीकार्य नहीं था और उसके लिए कोई बहाना नहीं होना चाहिए। मजाक हमारे काम का हिस्सा है, मगर जेडा पर जोक मारना मुझे ज्यादा लगा जो मेरे लिए बर्दाश्त करने वाला नहीं रहा। मैंने भावनात्मक रूप से प्रतिक्रिया व्यक्त की।”

Related posts

एम्बर हर्ड 50 मिलियन डॉलर मानहानि मामले में फिर से दे सकती हैं गवाही

Pradesh Samwad Team

‘अंतिम’ की रिलीज के बाद गांधी आश्रम पहुंचे सलमान खान, भाईजान ने काता बापू का चरखा

Pradesh Samwad Team

ईशा देओल की कमर पर है एक Tattoo, 11 साल तक सबकी नजरों से है छिपाकर रखा

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment