Pradesh Samwad
देश विदेश

पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों ने एक बार फिर सीमा का उल्लंघन कर अफगानिस्तान में बमबारी की

पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों ने एक बार फिर सीमा का उल्लंघन कर अफगानिस्तान में बमबारी (Pakistan Airstrike in Afghanistan) की है। जिसके बाद ऐक्शन में आए तालिबान के लड़ाकों ने पाकिस्तानी विमानों पर एंटी एयरक्राफ्ट गन (Taliban Anti-Aircraft Gun) से फायरिंग की है। पाकिस्तान के इस हवाई हमले (Airstrike in Afghanistan) में कई अफगान नागरिकों के हताहत होने की खबर है, हालांकि अभी तक किसी के मौत की पुष्टि नहीं की गई है। पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों (Pakistan Air Force Aircraft) ने चंद दिनों पहले भी अफगानिस्तान के काफी अंदर घुसकर एक शरणार्थी शिविर पर गोलीबारी की थी। इस हमले में 41 अफगान नागरिकों की मौत की पुष्टि हुई थी।
अफगानिस्तान के वरिष्ठ पत्रतार बिलाल सरवरी ने ट्वीट कर बताया कि पाकिस्तानी लड़ाकू जेट कल रात खोस्त और लोगार प्रांतों के कुछ हिस्सों में उड़ रहे थे। तालिबानी सैनिकों ने एंटी एयर क्राफ्ट का इस्तेमाल करते हुए पाकिस्तानी विमानों पर फायरिंग की। उन्होंने दावा किया कि लोगार और खोस्त प्रांत के कई निवासियों ने इस घटना की जानकारी दी है।
पाकिस्तान ने तीन जवानों की मौत का लिया बदला : पाकिस्तान के उत्तरी वजीरिस्तान क्षेत्र के एक सैन्य चौकी पर एक दिन पहले ही आतंकी हमला हुआ था। इस हमले में पाकिस्तानी सेना के तीन जवान मारे गए, जबकि कई अन्य घायल हो गए। तब पाकिस्तान ने आरोप लगाया था कि हमलावर अफगान धरती से पाकिस्तान में घुसे थे और हमला कर वापस भाग गए। माना जा रहा है कि इसी हमले के बाद जवाबी कार्यवाई करते हुए पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों ने अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक की है।
पिछले शुक्रवार को भी पाक विमानों ने बरसाए थे बम : पाकिस्तानी सेना ने पिछले हफ्ते शुक्रवार रात को पूर्वी कुनार और दक्षिणपूर्वी खोस्त प्रांतों में दो क्षेत्रों में हवाई हमले किए थे। पाकिस्तान के विमानों ने कुनार में शिल्टन इलाके और खोस्त के स्पराई जिले के एक इलाके को निशाना बनाया। इन हमलों में कम से कम 41 अफगान नागरिकों की मौत की पुष्टि हुई थी। जिसके बाद अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने पाकिस्तानी राजदूत को तलब कर विरोध जताया था। तालिबान ने चेतावनी दी थी कि अगर फिर से हमला हुआ तो इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं।
डूरंड लाइन को लेकर पाकिस्तान-तालिबान आमने-सामने : पाकिस्तान और अफगानिस्तान में डूरंड लाइन को लेकर भी तनाव है। दोनों देशों के बीच कई बार गोलीबारी भी हो चुकी है। पाकिस्तानी सेना अफगानिस्तान से लगी सीमा पर कटीले तार लगा रही है, वहीं तालिबान लड़ाके इसका विरोध कर रहे हैं। चंद दिनों पहले ऐसे ही एक संघर्ष के दौरान दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर जमकर गोलीबारी की थी। तब दावा किया गया था कि तालिबान लड़ाकों ने पाकिस्तानी सेना के एक हेलीकॉप्टर को मार गिराया था।

Related posts

कैंसर का ‘ऑपरेशन’ करवाने जा रहे व्लादिमीर पुतिन

Pradesh Samwad Team

अमेरिका की नाक के नीचे उड़ेगा पाकिस्तान का ‘जंक’ फाइटर JF-17? अर्जेंटीना खरीदने जा रहा!

Pradesh Samwad Team

श्रीलंका ने लगभग 200 यात्रियों वाले रूसी विमान को किया जब्त

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment