35.1 C
Madhya Pradesh
April 17, 2026
Pradesh Samwad
मनोरंजन

जेल से रिहा होते ही प्रेग्नेंट रिहाना संग स्पॉट हुए ASAP ROCKY


पॉप सिंगर रिहाना (Rihanna) और उनके बॉयफ्रेंड A$AP Rocky जल्द पेरेंट्स बनने वाले हैं। बीते दिनों A$AP Rocky के गिरफ्तार होने की खबर सामने आई। उन पर 2019 में कथित तौर पर गोली चलाने का आरोप लगा था। हालांकि, बुधवार को वह जेल से रिहा हो गए। इसी बीच अब रिहाना और उनके बॉयफ्रेंड को एक साथ बारबाडोस में वेकेशन एंजॉय करते स्पॉट किया गया, जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।
बता दें, बॉयफ्रेंड A$AP Rocky की गिरफ्तारी के बाद प्रेग्नेंट रिहाना काफी चिंता में आ गई थीं। यहां तक कि उन्होंने बुधवार को आयोजित अपना बेबी शॉवर भी रद्द कर दिया।
एक सूत्र के मुताबिक, रिहाना की बुधवार की रात लॉस एंजिल्स में गोद भराई थी, लेकिन उन्हें रद्द करना पड़ा। बुधवार को रैपर ने अपनी $ 550,000 डॉलर की जमानत पोस्ट की और लॉस एंजिल्स की जेल से रिहा हुए। बॉयफ्रेंड के रिहा होने के बाद जाकर रिहाना ने राहत की सांस ली और फिर से पहले वाले अंदाज में लौट आई हैं।

Related posts

दिवंगत पति ऋषि की यादों में डूबी नीतू कपूर, शेयर की खूबसूरत थ्रोबैक तस्वीर

Pradesh Samwad Team

मेकअप ब्रांड ने मानहानि के मुकदमे के दौरान दावों पर एम्बर हर्ड की खिंचाई की

Pradesh Samwad Team

सिर्फ सलमान खान के साथ बन सकती है नो एंट्री में एंट्री: बोनी कपूर

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment