Pradesh Samwad
मनोरंजन

अनुपम खेर ने पीएम मोदी से की मुलाकात


एक्टर अनुपम खेर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। एक्टर फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते ही रहते हैं। हाल ही में अनुपम ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की, जिसकी तस्वीरें एक्टर ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
तस्वीरों में अनुपम व्हाइट शर्ट और ब्लैक पैंट में नजर आ रहे हैं। इसके साथ एक्टर ने ब्लैक जैकेट कैरी की हुई है। वहीं पीएम मोदी व्हाइट कुर्ते पजामे में दिखाई दे रहे हैं। अनुपम पीएम मोदी को मां दुलारी द्वारा तोहफे में भेजी रुद्राक्ष की माला देते हुए भी नजर आ रहे हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए अनुपम ने लिखा- ‘आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी। आज आपसे मिलकर मन और आत्मा दोनो प्रसन्न हुए। आप देश के लिए, देशवासियों के लिए दिन रात जो कार्य और मेहनत कर रहें है उसके लिए आपको धन्यवाद कहने का मौक़ा मिला। और जिस श्रद्धा के साथ आपने मेरी माँ द्वारा आपकी रक्षा के लिए रुद्राक्ष की माला स्वीकार की वो हम और दुलारी जी हमेशा याद रखेंगे। प्रभु आप पर हमेशा अपनी कृपा बनाये रखें। और ऐसे ही हम सबको ऊर्जा देते रहें! जय हिंद!’
अनुपम के इस ट्वीट का जवाब देते हुए पीएम मोदी ने लिखा- ‘बहुत बहुत धन्यवाद अनुपम खेर सर। आपकी आदरणीय माताजी और देशवासियों का ही आशीर्वाद है, जो मुझे मां भारती की सेवा के लिए निरन्तर प्रेरित करता रहता है।’ फैंस इन दोनों ट्वीट्स को खूब लाइक कर रहे हैं।
काम की बात करें तो हाल ही में अनुपम की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ रिलीज हुई थी। इस फिल्म को लोगों ने खूब प्यार दिया। अब एक्टर बहुत जल्द फिल्म आईबी 71 में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में एक्टर के साथ विद्युत जामवाल नजर आएंगे।

Related posts

भेल दशहरा मैदान पर भोजपाल महोत्सव मेला

Pradesh Samwad Team

ड्वेन जॉनसन ने फैन को गिफ्ट किया अपना ट्रक, हॉलिवुड ऐक्टर की दारियादिली की हो रही तारीफ

Pradesh Samwad Team

अपकमिंग फिल्म में हेलेन केलर की भूमिका निभाएंगी एक्ट्रेस मिलिसेंट सिममंड्स

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment