Pradesh Samwad
देश विदेश

वर्ल्ड बैंक करेगा 60 करोड़ डॉलर तक की मदद, श्रीलंका के लिए आई राहत भरी खबर

संकटग्रस्त श्रीलंका के लिए आई राहत भरी खबर, वर्ल्ड बैंक करेगा 60 करोड़ डॉलर तक की मदद
श्रीलंका को अगले चार महीनों में दवा और दूसरी जरूरी वस्तुओं की खरीद के लिए विश्व बैंक से 30 करोड़ डॉलर से 60 करोड़ डॉलर तक मदद मिलेगी। भीषण आर्थिक संकट का सामना कर रहे श्रीलंका के वित्त मंत्री अली साबरी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
साबरी इस समय अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के साथ राहत पैकेज पर बातचीत करने के लिए वाशिंगटन में हैं। उन्होंने एक वीडियो कॉन्फ्रेंस में कहा कि आईएमएफ के साथ बातचीत में कुछ समय लग सकता है, और इस बीच विश्व बैंक मदद देने को तैयार हो गया है।
साबरी ने कहा कि पड़ोसी भारत भी ईंधन खरीदने के लिए 50 करोड़ डॉलर देने पर सहमत हो गया है, और नई दिल्ली से अतिरिक्त एक अरब डॉलर की सहायता हासिल करने पर बातचीत चल रही है। भारत ने श्रीलंका को पहले ही एक अरब डॉलर की ऋण सहायता दी है।

Related posts

विश्वास में कमी क्यों आई? परमाणु पनडुब्बी डील पर बाइडन से बात करेंगे फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों

Pradesh Samwad Team

बलूचों के खून से सने हैं ISI के नए चीफ के हाथ, जानें कौन हैं लेफ्टिनेंट जनरल नदीम अंजुम

Pradesh Samwad Team

तीन साल पहले शहीद हुए थे पति दीपक, पत्नी ज्योति नैनवाल अब बनीं आर्मी में अफसर

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment