24.8 C
Madhya Pradesh
August 1, 2026
Pradesh Samwad
देश विदेश

26 अप्रैल को रूस जाएंगे संयुक्त राष्ट्र महासचिव, पुतिन और लावरोव से करेंगे मुलाकात


यूक्रेन पर रूस के हमले के दो महीने बाद संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस अगले सप्ताह मॉस्को की यात्रा पर जाएंगे, जहां वह राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात करेंगे।
इससे पहले, गुतारेस ने इस सप्ताह पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की को पत्र लिखकर मॉस्को और कीव में उनकी अगवानी करने तथा यूक्रेन में शांति बहाल करने के लिए कदम उठाने पर चर्चा करने को कहा था।
संयुक्त राष्ट्र प्रवक्ता कार्यालय की ओर से कहा गया है कि गुतारेस 26 अप्रैल को मॉस्को जाएंगे। बयान के मुताबिक, संरा महासचिव रूस के विदेश मंत्री सर्जेई लावरोव के साथ बैठक करेंगे और साथ में भोजन करेंगे। गुतारेस 26 अप्रैल को राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात करेंगे।

Related posts

गृह मंत्रालय ने गोरखा प्रतिनिधियों से की बातचीत

Pradesh Samwad Team

जेलेंस्की ने की क्रोएशिया के प्रधानमंत्री एंड्रेज प्लेंकोविक से मुलाकात

Pradesh Samwad Team

इराक में बरस रही आग! सबसे बड़े जलाशय के सूखने से निकला 3400 साल पुराना शहर, मिले लिफाफों में रखे खत

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment