Pradesh Samwad
खेल

ENG vs IND 1st Test : जानें टॉप 8 प्लेयरों का इंगलैंड में कैसा रहा है प्रदर्शन


इंगलैंड दौरे पर गई भारतीय टीम चार अगस्त को नॉटिंघम के मैदान पर पहला टेस्ट मैच खेलेगी। इस दौरान भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और ऋषभ पंत पर सबकी नजरें रहेंगीं। पंत का इंगलैंड के खिलाफ प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है तो वहीं, रोहित के टेस्ट भविष्य के लिए यह सीरीज काफी अहम है। आइए जानते हैं कि भारत और इंगलैंड के बीच होती टेस्ट सीरीज में कौन से आठ प्लेयर अपना सर्वश्रेष्ठ दे चुके हैं।
मैच का समय : दोपहर 3.30 बजे।

प्लेयर
-जो रूट, इंग्लैंड
10 मैच, 929 रन, 54.65 औसत, 55.86 स्ट्राइक रेट

-जैक क्रॉली, इंग्लैंड
8 मैच, 443 रन, 31.64 औसत, 56.86 स्ट्राइक रेट

-ऋषभ पंत, इंडिया
9 मैच, 605 रन, 46.54 औसत, 71.09 स्ट्राइक रेट

-रोहित शर्मा, इंडिया
7 मैच, 538 रन, 44.83 औसत, 53.05 स्ट्राइक रेट
जैक लीच, इंग्लैंड
6 मैच, 28 विकेट, 3.21 इकोनमी, 58.25 स्ट्राइक रेट
जेम्स एंडरसन, इंग्लैंड
8 मैच, 27 विकेट, 2.22 इकोनमी, 54.07 स्ट्राइक रेट
रविचंद्रन अश्विन, इंडिया
8 मैच, 48 विकेट, 2.48 इकोनमी, 43.41 स्ट्राइक रेट
अक्षर पटेल, इंडिया
3 मैच, 27 विकेट, 2.24 इकोनमी, 28.37 स्ट्राइक रेट
पिछले 5 मैचों का नतीजा
इंडिया एक पारी और 25 रन से जीती
04-मार्च-2021
-इंडिया ने 10 विकेट से जीत दर्ज की
24-फरवरी-2021
-इंडिया 317 रन से जीती
13-फरवरी-2021
-इंग्लैंड 227 रन से जीता
05-फरवरी-2021
-इंग्लैंड 118 रन से जीता
07-सितंबर-2018
कोहली 2014 की श्रृंखला में टीम का हिस्सा थे जब भारत 1-3 से हार गया था और उस समय टीम का यह उप कप्तान बल्ले से बुरी तरह नाकाम रहा था। कोहली 2018 में अधिक प्रतिबद्ध होकर लौटे और उन्होंने काफी रन बनाए लेकिन लार्ड्स में खराब टीम चयन और साउथम्पटन में एक सत्र में खराब बल्लेबाजी के कारण भारत को 1-4 से हार झेलनी पड़ी। भारतीय टीम के सामने एक बार फिर ड्यूक गेंदों से जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड का सामना करने से चुनौती होगी।
इंग्लैंड के कप्तान रूट हालांकि स्वीकार कर चुके हैं कि मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं के कारण बेन स्टोक्स की गैरमौजूदगी का बड़ा असर पड़ेगा। रोरी बर्न्स, डोम सिबले, डेन लॉरेंस, जैक क्राउली और ओली पोप जैसे खिलाड़ी कई बार आत्मविश्वास से भरे नहीं दिखे हैं और यह देखना रोचक होगा कि वह अश्विन और शमी का सामना कैसे करते हैं।
टीमें इस प्रकार हैं : : भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत, आर अश्विन, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, शारदुल ठाकुर, उमेश यादव, लोकेश राहुल, रिद्धिमान साहा, अभिमन्यु ईश्वरन, पृथ्वी साव और सूर्यकुमार यादव।
इंग्लैंड : जो रूट (कप्तान), जेम्स एंडरसन, जॉनी बेयरस्टो, डोम बेस, स्टुअर्ट ब्रॉड, रोरी बर्न्स, जोस बटलर, जैक क्रॉउली, सैम कुरेन, हसीब हमीद, डेन लॉरेंस, जैक लीच, ओली पोप, ओली रॉबिन्सन, डोम सिबले और मार्क वुड।
मैच का समय : दोपहर 3.30 बजे।

Related posts

काली बिल्ली ने रोका मैच, परेशानी में बल्लेबाज, मस्ती में चाटती रही पूंछ

Pradesh Samwad Team

न्यूजीलैंड 132 रन पर All Out, इंगलैंड ने 116 पर गंवाए 7 विकेट

Pradesh Samwad Team

इन खिलाड़ियों का बोलबाला, टीमों ने जमकर लुटाया पैसा

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment