Pradesh Samwad
खेल

दिल्ली के गेंदबाजों के बाद डेविड वार्नर ने मचाई धूम, पंजाब किंग्स को 9 विकेट से हराया

इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के 32वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी है। कोरोना की टेंशन के बीच मैदान पर उतरी दिल्ली की टीम ने जिस जज्बे के साथ इस मैच को जीता उसे देख हर किसी का दिल खुश हो गया।
पहले खेलते हुए पंजाब की पूरी टीम निर्धारित 20 ओवर में 115 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। जवाब में दिल्ली ने महज 10.3 ओवर में 1 विकेट खोकर यह मैच जीत लिया।
दिल्ली के लिए इस जीत में पहले गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। पॉवरप्ले से आखिरी गेंद तक पंजाब के विकेट गिरते रहे।
कुलदीप यादव और अक्षर पटेल ने किफायती गेंदबाजी की। कुलदीप ने 4 ओवर में 24 रन देकर 2 और अक्षर ने 4 ओवर में मात्र 10 रन देकर दो विकेट झटके।
इसके अलावा ललित यादव और खलील अहमद को भी 2-2 सफलताएं मिलीं। मुस्तफिजुर रहमान ने भी एक विकेट हासिल किया।
पंजाब की तरफ से जितेश शर्मा (32) के अलावा कोई अन्य बल्लेबाज ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक सका। जितेश के अलावा कप्तान मयंक अग्रवाल (24), शाहरुख खान (12) और राहुल चाहर (12) ही सिर्फ दहाई का आंकड़ा छू पाए। शिखर धवन एक बार फिर से इस मैच में कुछ खास नहीं कर सके। इन फॉर्म लियाम लिविंगस्टोन भी महज 2 रन बनाकर अक्षर पटेल का शिकार बने।
इसके बाद 116 रनों के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी पृथ्वी शॉ और डेविड वार्नर की जोड़ी ने पंजाब के गेंदबाजों की लाइन-लेंथ पूरी तरह बिगाड़ दी।
दोनों ने टीम को पहले ओवर से ही ताबड़तोड़ शुरुआत दी। पहले 5 ओवर में ही दिल्ली ने बिना किसी नुकसान के 75 रन 15 के रन रेट से बना लिए थे। पृथ्वी शॉ ने 20 गेंद पर 41 रन और डेविड वार्नर ने 30 गेंदों पर नाबाद 60 रनों की शानदार और तूफानी पारी खेली।
पॉइंट्स टेबल में फेरबदल : दिल्ली कैपिटल्स की छठे मैच में तीन हार के बाद यह तीसरी जीत है। वहीं पंजाब किंग्स को सातवें मैच में चौथी हार का सामना करना पड़ा है। पॉइंट्स टेबल में दिल्ली अब 6 पॉइंट्स के साथ छठे स्थान पर है वहीं पंजाब किंग्स के भी 6 पॉइंट्स हैं लेकिन टीम आठवें स्थान पर है। कोलकाता, पंजाब और दिल्ली इन तीनों टीमों के 6-6 अंक हो गए हैं लेकिन दिल्ली का इन सभी में नेट रन रेट सबसे अच्छा है।

Related posts

स्व. श्री हुकुम सिंह ठाकुर स्मृति T-20 डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता

Pradesh Samwad Team

तीन दिवसीय युवा कप टैनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन

Pradesh Samwad Team

अखिल भारतीय लक्ष्मण दास छाबड़ा क्रिकेट टूर्नामेंट आयुष देशेजा का नाबाद शतक

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment