Pradesh Samwad
देश विदेश

चीन का आया बड़ा बयान, पाकिस्तान में राजनीतिक बदलाव से संबंधों पर कोई असर नहीं


पाकिस्तान (Pakistan) में सत्ता बदलाव के बाद चीन (China) ने अपना रुख साफ कर दिया है। चीन ने सोमवार को कहा कि पाकिस्तान में इमरान खान सरकार (Imran Khan Government) को हटाये जाने के कारण राजनीतिक परिवर्तन से संबंधों में कोई फर्क नहीं पड़ेगा। साथ ही, उसने पाकिस्तान के आंतरिक मामलों में किसी भी बाहरी हस्तक्षेप को लेकर अपना कड़ा विरोध व्यक्त किया।
खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ सरकार को रविवार को नेशनल असेंबली में अविश्वास प्रस्ताव के जरिए सत्ता से बेदखल कर दिया गया था। इमरान खान के खिलाफ आया अविश्वास प्रस्ताव पास होने के बाद सोमवार को नए पीएम का चुनाव हुआ। इसके बाद पीएमएल नवाज के नेता शाहबाज शरीफ ने पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री का कार्यभार संभाला है।
सबके साथ मिलकर काम करने का जताया भरोसा : चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजिआंग ने सोमवार को एक मीडिया ब्रीफिंग में इमरान खान की सरकार को हटाये जाने और पाकिस्तान-चीन संबंधों पर इसके प्रभाव के बारे में पूछे गये एक सवाल का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि हमने पाकिस्तान के राजनीतिक गलियारों में कुछ बदलाव देखे हैं।
झाओ ने कहा कि एक करीबी पड़ोसी और दोस्त के रूप में, हमें पूरी उम्मीद है कि पाकिस्तान में सभी पार्टियां एकजुटता बनाए रखेंगी। अपने देश में स्थिरता और विकास के लिए एक साथ मिलकर काम करेंगी।
आंतरिक मामलों से नहीं पड़ता फर्क : चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तान में राजनीतिक मामलों से कोई फर्क नहीं पड़ता, चीन पाकिस्तान के प्रति हमारी दोस्ताना नीति का दृढ़ता से पालन करेगा और हम ऐसा नहीं मानते है कि राजनीतिक परिवर्तन द्विपक्षीय संबंधों को प्रभावित करेगा।
इमरान खान के इस आरोप के बारे में पूछे जाने पर कि उनकी सरकार को हटाने के पीछे अमेरिका का हाथ है। झाओ ने कहा कि चीन बाहरी ताकतों द्वारा किसी भी अन्य देशों में हस्तक्षेप का दृढ़ता से विरोध करता है।

Related posts

US प्रेसिडेंट जो बाइडन का ऐलान : रूस से जंग लड़ रहे यूक्रेन को अमेरिका देगा घातक हथियार

Pradesh Samwad Team

दक्षिण चीन सागर में रहस्यमयी वस्तु से टकराई अमेरिकी परमाणु पनडुब्‍बी, 11 नौसैनिक घायल

Pradesh Samwad Team

एक्शन का रिएक्शन और अब मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी, किसान आंदोलन को कहां ले जा रहे राकेश टिकैत

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment