Pradesh Samwad
खेल

दूसरी हॉकी इण्डिया जूनियर वूमेन अकादमी राष्ट्रीय चैम्पियनशिप-2022

ग्वालियर, 07 अप्रेल । हॉकी इण्डिया के मार्गदर्शन में खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा 2री हॉकी इण्डिया जूनियर वूमेन अकादमी राष्ट्रीय चैम्पियनशिप-2022 का आयोजन दिनांक-06 से 16 अप्रेल, 2022 तक जिला खेल परिसर कम्पू पर किया जा रहा हैं । जिसमें देशभर की 11 अकादमियों की टीमों ने भाग लिया है । आज दिनांक 07 अप्रेल, 2022 को प्रातःकाल 02 मैंच (6.30 बजे से एवं 8.15 बजे से) एवं सायंकाल 01 मैंच ( 05 बजे से ) आयोजित किये गये हैं । आज सायंकाल 05 बजे अतिथि के रूप में डॉं0 एस0एस0 भागर कुलपति, आई0टी0एम0 यूनीवर्सिटी, ग्वालियर उपस्थित थे । मंचासीन अतिथि का श्री जोसेफ बक्सला जिला खेल अधिकारी ग्वालियर द्वारा पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया । स्वागत पश्चात् श्री एस0एस0 भागर कुलपति, आई0टी0एम0 यूनीवर्सिटी, ग्वालियर द्वारा सायंकाल मैंच की टीमों के खिलाडियों से परिचय प्राप्त किया गया ।
आज के तीनों मैचों के परिणाम निम्नानुसार हैं:- (1) सॉंई एकेडमी विरूद्ध घुमानहेरा राईजर्स एकेडमी का प्रातः 6ः30 बजे मैंच हुआ, जिसमें सॉई एकेडमी ने घुमानहेरा राईजर्स एकेडमी को 8-0 से हराया। (2) भाई बेहलो हॉकी एकेडमी भागता विरूद्ध स्मार्ट हॉकी एकेडमी का प्रातः 8ः15 बजे मैंच हुआ, जिसमें दोनों टीमों ने 3-3 गोल किये। (3) म0प्र0 हॉकी अकादमी विरूद्ध राउण्डग्लास पंजाब हॉकी क्लब एकेडमी का सायंकाल 5 बजे मैंच हुआ जिसमें म0प्र0 हॉकी अकादमी ने राउण्डग्लास पंजाब हॉकी क्लब एकेडमी को 6-0 से हराया। दिनांक-08 अप्रेल, 2022 को चैम्पियनशिप का रेस्ट डे रखा गया हैं । दिनांक-09 अप्रेल, 2022 को दो मैंच होगें । जिसमें पहला मैंच सॉंई एकेडमी विरूद्ध भाई बेहलो हॉकी एकेडमी भागता एवं दूसरा मैंच म0प्र0 हॉकी एकेडमी विरूद्ध जय भारत हॉकी एकेडमी के मध्य खेले जावेगें ।

Related posts

राजस्थान ने पंजाब पंजाब किंग्स को छह विकेट से हराकर प्ले आफ के लिए क्वालीफाई करने का अपना दावा मजबूत किया

Pradesh Samwad Team

रेलवे युथ क्रिकेट अकादमी के तत्वाधान ने प्रथम इंटर हाउस क्रिकेट प्रतियोगिता का आज शुभारम्भ हुआ ।

Pradesh Samwad Team

शूटिंग चैम्पियनशिप : खेल मंत्री श्रीमती सिंधिया ने की तैयारियों की समीक्षा

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment