Pradesh Samwad
देश विदेश

बुशरा बीबी के बेटे का खुलासा, फराह ने मां-इमरान खान को दिया ‘धोखा’

पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के पत्‍नी की सहेली और देश की सियासत में ‘ट्रांसफर-पोस्टिंग क्‍वीन’ कही जाने वाली फराह खान के बारे में बुशरा बीबी के बेटे मूसा मानेका ने बड़ा खुलासा किया है। मूसा ने कहा कि दुबई फरार हो चुकीं फराह खान ने प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी मां बुशरा बीबी के साथ जो किया वह ठीक नहीं किया। बुशरा बीबी के बेटे ने दावा किया कि फराह खान का मानेका परिवार से कोई लेना-देना नहीं था। उधर, विपक्षी दलों ने आरोप लगाया है कि बुशरा बीबी के इशारे पर फराह खान ने पंजाब प्रांत में जमकर ट्रांसफर-पोस्टिंग किए और जमकर भ्रष्‍टाचार किया।
मूसा ने पाकिस्‍तान के जिओ न्‍यूज से कहा, ‘फराह खान दुबई चली गई हैं ताकि वहां रह सकें। हमारे परिवार का फराह की करतूतों से कोई संबंध नहीं है।’ इससे पहले खुलासा हुआ था कि इमरान खान की कुर्सी पर संकट आते ही फराह खान 3 अप्रैल को दुबई के लिए रवाना हो गई थीं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि फराह खान एक अंतरराष्‍ट्रीय उड़ान के जरिए पाकिस्‍तानी पासपोर्ट का इस्‍तेमाल करते हुए दुबई के लिए रवाना हुईं। यही नहीं फराह ने सोमवार को बुशरा बीबी की बहन मरियम रियाज की ओर से अबूधाबी में आयोजित इफ्तार में हिस्‍सा लिया था।
फराह खान के हैंडबैग की तस्‍वीर सोशल मीडिया में वायरल : इससे पहले इमरान खान के सहयोगी रह चुके पीटीआई नेता अलीम खान और पाकिस्‍तान के विपक्षी दलों ने आरोप लगाया था कि बुशरा बीबी की सहेली फराह भ्रष्‍टाचार में डूबी हुई थीं। वहीं पीएमएल एन के नेता और पूर्व वित्‍त मंत्री मिफ्ताह इस्‍माइल ने आरोप लगाया था कि फराह खान 1.62 करोड़ रुपये का हैंडबैंग लेकर चलती हैं। मिफ्ताह का यह आरोप ऐसे समय पर आया है जब फराह खान की एक तस्‍वीर सोशल मीडिया में वायरल हो गई थी।
इस बीच पाकिस्‍तान के पूर्व प्रधानमंत्री शाहिद खान अब्‍बासी ने कहा है कि पीएमएल एन लंबे समय से वही कह रही है जो अलीम खान अब दावा कर रहे हैं। इस्‍माइल ने कहा कि बुशरा बीबी की यह सहेली पंजाब के नौकरशाहों से ट्रांसफर और पोस्टिंग के नाम पर पैसे लेती थी। उन्‍होंने सवाल किया कि यह पैसा कहां पर गया? उन्‍होंने कहा कि सोशल मीडिया में जो फराह खान की तस्‍वीर वायरल है, वह बहुत महंगा है और उसकी कीमत 90 हजार डॉलर है जो पाकिस्‍तानी रुपये में 1 करोड़ 62 लाख रुपये है। उन्‍होंने कहा कि पाकिस्‍तान में जहां लोग महंगाई की वजह से एक-एक रोटी के लिए तरस रहे हैं, वहीं फराह करोड़ों का हैंडबैग लेकर चल रही थीं।

Related posts

भविष्य की जंग के लिए रोबोटिक सैनिक बना रहा रूस, ‘आयरन मैन’ की तरह पहनेंगे हाईटेक सूट

Pradesh Samwad Team

सऊदी अरब और UAE पर एक साथ कई बैलिस्टिक मिसाइल से किया हमला, बीच हवा में ‘तबाह’ की गईं

Pradesh Samwad Team

अमेरिका यूक्रेन को देगा एक अरब डॉलर की नई सैन्य सहायता

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment