Pradesh Samwad
खेल

म.प्र. राज्य कुश्ती अकादमी की खिलाड़ियों ने जीते दो रजत पदक
खेल मंत्री मान. यशोधरा राजे सिंधिया ने दी बधाई

बिहार के पटना में 29 से 31 मार्च, 2022 तक आयोजित जूनियर राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में म.प्र. राज्य कुश्ती अकादमी की दो खिलाड़ी बेटियों ने एक-एक रजत पदक जीतकर प्रदेश को गौरवान्वित किया।
अकादमी की कुश्ती खिलाड़ी प्रियांशी प्रजापत ने 50 किलोग्राम भारवर्ग तथा छाया पटेल ने 55 किलोग्राम भारवर्ग में एक-एक रजत पदक अर्जित किया। मध्य प्रदेश की कुश्ती टीम में अकादमी की चार बालिका एवं तीन बालक खिलाड़ी शामिल थे।
खेल मंत्री ने दी बधाई : प्रदेश की खेल और युवा कल्याण मंत्री मान. यशोधरा राजे सिंधिया ने जूनियर राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में पदक अर्जित करने वाली खिलाड़ी बेटियों प्रियांशी प्रजापत और छाया पटेल को बधाई और शुभकामनाएं दी है।
म.प्र. राज्य कुश्ती अकादमी के खिलाड़ी अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक, द्रोणाचार्य अवार्डी श्री महासिंह राव के मार्गदर्शन में कुश्ती खेल की बारिकियां सीख रहे हैं।
कुश्ती अकादमी के खिलाड़ियों द्वारा अर्जित उपलब्धियां
म.प्र. राज्य कुश्ती अकादमी की स्थापना जुलाई, 2007 में की गई। स्थापना से अब तक कुश्ती अकादमी के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में 16 स्वर्ण, 67 रजत और 116 कांस्य पदक तथा अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में 3 रजत और 5 कांस्य पदक अर्जित किए हैं।

Related posts

‘वीरुओं’ की बात ही अलग है…सभी उनके फैन हैं, सचिन ने धर्मेंद्र के साथ तस्वीर शेयर की

Pradesh Samwad Team

क्या 19 साल बाद टीम इंडिया फिर हेडिंग्ले में कर पाएगी कमाल?

Pradesh Samwad Team

शिबहारा, कूलहोफ ने ऐतिहासिक फ्रेंच ओपन फाइनल में मिश्रित युगल खिताब जीता

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment