25.1 C
Madhya Pradesh
October 21, 2026
Pradesh Samwad
मनोरंजन

माइकल बे: मैं नियमों को नहीं जानता, मुझे नहीं पता, लेकिन यह विल से थोड़ा अलग था


विल स्मिथ के थप्पड़ विवाद पर ‘बैड बॉयज’ फिल्म के निर्माता माइकल बे ने कहा है कि उन्होंने 53 वर्षीय स्टार को पहले कभी ऐसे रियेक्ट करते नहीं देखा है। यह पूछे जाने पर कि क्या क्रिस को पीटने के कुछ ही मिनटों बाद और सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार हासिल करने के बाद, एकेडमी ऑफ मोशन पिक्च र आर्ट्स एंड साइंसेज को विल को पहले ऑस्कर से वंचित कर देना चाहिए था? माइकल ने कहा कि मैं नियमों को नहीं जानता। मुझे नहीं पता, लेकिन यह विल से थोड़ा अलग था। फीमेलफस्र्ट.को.यूके की रिपोर्ट के अनुसार, वह एक अच्छा लड़का है, मैंने उसे कभी ऐसे पागलपन करते नहीं देखा है। मैंने अभी क्लिप देखी है। वह सिर्फ गुस्सा करने वाला लड़का नहीं है। वह एक शानदार इंसान है। फॉक्स न्यूज डिजिटल द्वारा प्राप्त एक वीडियो में, बे ने क्रिस को लेकर कहा, “मुझे क्रिस के साथ फिल्मों में काम करना है, मेरा मतलब है, मैं क्रिस को जानता हूं, और उसने इसे बहुत अच्छी तरह से संभाला है। इसलिए मुझे आश्चर्य है कि क्या यह सेट किया गया था।”

Related posts

सामंथा ने नाग चैतन्य से अलग होने वाला पोस्ट किया डिलीट, फैंस देख कर हैरान!

Pradesh Samwad Team

चमड़े के खिलाफ अभियान में पेटा का हिस्सा बनीं सोनाक्षी सिन्हा

Pradesh Samwad Team

मैं फिल्म का निर्देशन करना चाहता हूं : ब्रायन एडम्स

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment