Pradesh Samwad
खेल

एलएनसीटी कप इंटर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता
एल एन सी टी वर्ल्ड स्कूल इंटर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में

भोपाल लाम्बाखेड़ा स्थित एलएनसीटी वर्ल्ड स्कूल द्वारा आयोजित पहला एलएनसीटी कप इंटर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता में आज का पहला मुकाबला आर्मी पब्लिक स्कूल और एलएनसीटी वर्ल्ड स्कूल के बीच खेला गया जिसमे आर्मी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 8 विकेट पर 85 रन बनाये जिसमे अखिल ने 17 गेंदों में 24 और निशांत ने 18 गेंदों में 20 रन का योगदान दिया एलएनसीटी वर्ल्ड स्कूल की और से गेंदबाजी करते हुए जयंत ने 2 ओवर में 11 रन देकर 3, एवं सागर एवं सचिन ने 2-2 विकेट लिए बाद में बल्लेबाजी करने उतरी एलएनसीटी वर्ल्ड स्कूल ने निर्धारित लक्ष्य 8 ओवर में 4 विकेट पर हासिल कर लिया जिसमे जयंत ने नाबाद 49 एवं विकास ने 22 रन का योगदान दिया आर्मी की और से राहुल,मोहित,रंजन ने 1-1 विकेट लिए इस प्रकार एलएनसीटी वर्ल्ड स्कूल ने अपना क्वाटर फाइनल मुकाबला 6 विकेट से जीत लिया इस मैच के मैन ऑफ़ द मैच जयंत रहे इसके बाद प्रतियोगिता का पहला सेमी फाइनल मुकाबला सेंट पॉल स्कूल और एलएनसीटी वर्ल्ड स्कूल के बीच खेला गया जिसमे सेंट पॉल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 8 विकेट पर 93 रन बनाये जिसमे अजुन यादव ने 16 गेंदों में 16 रन एवं यश ने 5 गेंदों में नाबाद 18 एवं अमन शर्मा ने 13 गेंदों में 12 रन का योगदान दिया एलएनसीटी वर्ल्ड स्कूल की और से सचिन ने 2 ओवर में 7 रन देकर 3, आदित्य सागर ने 1-1 लिया बाद में बल्लेबाजी करने उतरी एलएनसीटी वर्ल्ड स्कूल ने निर्धारित लक्ष्य अंतिम गेंद पर प्राप्त कर लिया जिसके सचिन ने नाबाद 25 गेंदों में 38, सागर ने 9 गेंदों में 14, पंकज ने 6 गेंदों में 7 रन का योगदान दिया सेंट पॉल की और से अमन शर्मा और आयुष पाठक में 2-2, और सार्थक ने 1 विकेट लिए इस प्रकार एलएनसीटी वर्ल्ड स्कूल ने यह सेमीफाइनल मुकाबला 4 विकेट से जीतकर फाइनल प्रवेश किया इस मैच के मैन ऑफ़ द मैच साचिन रहे दोनों ही मैच के मैन ऑफ़ द मैच खिलाडियों को आज के मुख्य अतिथि जेएनसीटी कॉलेज के प्रिंसीपल डॉक्टर एनपी गुप्ता जी एवं आर्मी पब्लिक स्कूल के स्पोर्ट्स ऑफिसर विवेक गौर द्वारा ट्राफी प्रदान की गई।

Related posts

22 december

Pradesh Samwad Team

सूर्यकुमार का शतक, तीसरा मैच हारने के बावजूद भारत ने जीती सीरीज

Pradesh Samwad Team

U 25 इंटर क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट भौपाल डिवीज़न उदघाटन मैच में एन सी सी सी ने क्रिकेट क्लब ऑफ भोपाल को हराया

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment