Pradesh Samwad
देश विदेश

ब्रिटेन ने लंदन में रूस के मालिकाना हक वाला सुपरयॉट जब्त किया

रूस के एक अरबपति का ‘PHI’ नामक सुपरयॉट (बड़ा पोत) मंगलवार को लंदन में जब्त कर लिया गया। यूक्रेन में चल रहे युद्ध को लेकर ब्रिटिश सरकार के प्रतिबंधों के तहत इस सुपरयॉट को जब्त किया गया है और यह लंदन में पकड़ा गया पहला जहाज है। राष्ट्रीय अपराध एजेंसी (NCA) की नयी ‘कॉम्बैटिंग क्लेप्टोक्रेसी सेल’ के अधिकारियों ने बताया कि कैनेरी वार्फ पर खड़े 3.80 करोड़ पाउंड के सुपरयॉट को जब्त किए जाने का नोटिस दिया है। एजेंसी ने बताया कि खुफिया अधिकारियों के ‘तेज गति से किए गए काम’ के कारण जहाज के मालिक की पहचान की गयी और जहाज पर प्रतिबंध लगाने की सिफारिश की गयी।
ब्रिटेन के परिवहन मंत्री ग्रांट शाप्स ने कहा, ‘आज हमने 3 करोड़ 80 लाख पाउंड (लगभग 380 करोड़ रुपये) के सुपरयॉट को जब्त कर लिया और रूस की ताकत एवं धन के प्रतीक को पुतिन (रूसी राष्ट्रपति) तथा उनके साथियों को स्पष्ट एवं कड़ी चेतावनी में बदल दिया। ‘फी’ को जब्त करना एक बार फिर साबित करता है कि हम रूस से संबंधों का लाभ ले रहे लोगों के खिलाफ हरसंभव कड़ी कार्रवाई कर सकते हैं और करेंगे।’ रूस के अज्ञात कारोबारी के मालिकाना हक वाला ‘फी’ प्रतिष्ठित जहाज निर्माण कंपनी रॉय ह्यूसमैन द्वारा निर्मित तीसरा सबसे बड़ा जहाज है।
कंपनी इस जहाज को ‘शराब का अनंत तहखाना’ बताती है और ‘ताजे पानी वाले स्विमिंग पूल के तौर पर इसका पेटेंट’ कराया गया है। एनसीए के एंडी डिवाइन ने कहा, ‘आज की गतिविधि तेज गति से कार्य करने की एनसीए की क्षमता को दर्शाती है। एनसीए संदिग्ध संपत्तियों को निशाना बनाने में अहम भूमिका निभाती है।’ एनसीए ने बताया कि यह जानबूझकर अच्छी तरह से छिपाया गया है कि जहाज का मालिक कौन है। गौरतलब है कि ब्रिटेन की सरकार ने रूस की सरकार के प्रतिनिधियों, कारोबारियों और रईसों की संपत्तियों को जब्त किया है तथा उन पर यात्रा प्रतिबंध लगाया है।

Related posts

ब्रिटेन के वैज्ञानिकों ने बनाया ‘नकली सूरज’, तोड़े ऊर्जा के सारे व‍िश्‍व रेकॉर्ड

Pradesh Samwad Team

UAE के बाद अब बहरीन में भी बनेगा भव्य मंदिर

Pradesh Samwad Team

पाकिस्‍तानी मंत्री का बड़ा बयान, हमें भारत से नहीं, इस्‍लामिक कट्टरपंथियों से सबसे बड़ा खतरा

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment