28.2 C
Madhya Pradesh
September 18, 2026
Pradesh Samwad
खेल

भोपाल कार्पोरेशन जीता
विधायक कप बास्केटबॉल प्रतियोगिता

भोपाल कार्पोरेशन ए टीम ने मप्र पुलिस को 88-59 अंकों से हराकर आज से प्रारंभ हुई विधायक कप बास्केटबाल प्रतियोगिता में अपना पहला मुकाबला जीत लिया। प्रतियोगिता का आयोजन आगा क्लब व भोपाल कार्पोरेशन बास्केटबाल संघ द्वारा स्थानीय आगा क्लब, ए-सेक्टर पिपलानी, भेल के बास्केटबाल कोर्ट पर किया जा रहा है। भेल के महाप्रबंधक व आगा क्लब के अध्यक्ष एसएम रामानाथन ने विश्वामित्र अवार्डी अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाल कोच मुख्त्यार सिंह, भेल स्पोटर्स क्लब के पूर्व महासचिव आरएस ठाकुर व पार्षद दया कैथोरिया की उपस्थिति में किया। अतिथियों का स्वागत आयोजन सचिव मनोज गायकवाड, योगेश सराठे, कुमेल अब्बास, ए सुरेश, विमल साहू, यशवंत कुशवाहा, देवेन्द्र रावत,सुन्दर लाल व कैलाश कटरवारा ने किया। समारोह में एमडी गोडबोले, पवन अग्रवाल, किशन बंजारे, संजय कुंवर, किशन चुरैन, अशोक महाले, रत्नाकर सेठिया, रमेश भारती, अजय सोनी, हरिओम पटौदिया, पाना बाई, अभय राय व राकेश मेवाडा सहित बडी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे। उद्घाटक मुकाबले में भोपाल कार्पोरेशन ने पहले क्वार्टर मंे ही 27-16 अंकों की बढत बना ली थी। मध्यांतर तक विजेता टीम 49-38 अंकों से आगे थी। अंतिम दो क्वार्टरों में भी भोपाल कार्पोरेशन के खिलाडियों ने सुन्दर तालमेल और सटीक लॉग शूटिंग से निरंतर स्कोर कर 88-59 से मैच अपने पक्ष में किया। विजेता टीम से आरूष ने 34, अमित कनर्जी ने 14 व मयंक ने 10 अंक बनाये। मप्र पुलिस से प्रदीप ने 23 और अरूण ने 17 अंक का योगदान टीम को दिया।

Related posts

एशियन पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में प्रदेश के पॉवर लिफ्टर शैलेंद्र ने देश को दिलाया स्वर्ण और तुषार ने दिलाया रजत पदक

Pradesh Samwad Team

U 25 इंटर क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट भोपाल डिवीज़न एन सी सी सी ने रेलवे क्रिकेट अकादमी को हराया

Pradesh Samwad Team

नर्मदापुरम संभाग : स्वर्गीय सरला मिश्रा स्मृति नर्मदा ट्राफी दो दिवसीय इंटर क्लब प्रतियोगिता

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment