Pradesh Samwad
देश विदेश

यूक्रेन के मेलितोपोल के मेयर को रूस ने किया आजाद

यूक्रेन के दक्षिण पूर्व में स्थित शहर मेलितोपोल के महापौर को रूस की सेना ने 5 दिन तक बंधक बनाकर रखने के बाद मुक्त कर दिया है। यूक्रेन के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के चीफ ऑफ स्टाफ अन्द्रेई येरमक ने यह जानकारी दी लेकिन यह खुलासा नहीं किया कि महापौर को कैसे छोड़ा गया।
इंटरफैक्स यूक्रेन समाचार एजेंसी ने बुधवार को एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से दावा किया था कि यूक्रेन ने पिछले हफ्ते हिरासत में लिए गए मेलिटोपोल शहर के मेयर मुक्त कराने के लिए 9 पकड़े गए रूसी सैनिकों को रिहा किया है। हालांकि, मामले में राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की के कार्यालय ने यह तो बताया कि मेयर इवान फेडोरोव को रिहा कर दिया गया है लेकिन उन्होंने इस पर कोई डिटेल नहीं दिया कि उन्हें कैसे मुक्त कराया गया।
इंटरफैक्स यूक्रेन ने राष्ट्रपति जेलेंस्की के प्रेस सलाहकार दरिया जारिवनाया के हवाले से कहा कि इवान फेडोरोव को रूसी कैद से रिहा कर दिया गया। इसके लिए, रूस को 9 गिरफ्तार सैनिक सौंपे गए थे, जो 2002 और 2003 में पैदा हुए थे। ये सैनिक वास्तव में बच्चे हैं।’ यूक्रेन ने कहा था कि पिछले शुक्रवार को रूसी सेना ने फेडोरोव का अपहरण कर लिया था।

Related posts

नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मलाला ने रचाई शादी

Pradesh Samwad Team

परमाणु वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी, यूक्रेन में पुतिन ने दागा परमाणु हथियार तो नाटो भी एटम बम से देगा जवाब

Pradesh Samwad Team

कनाडा ने रूस के साथ विलासिता उत्पादों के व्यापार लगाया प्रतिबंध

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment