24.4 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
Pradesh Samwad
खेल

सीनियर राष्ट्रीय फेंसिंग चैम्पियनशिप-2022 : म.प्र. राज्य फेंसिंग अकादमी के खिलाड़ियों ने जीते तीन कांस्य पदक, अकादमी के तीन खिलाड़ी एशियन गेम्स कैम्प के लिए भारतीय टीम में हुए चयनित

अमृतसर, पंजाब में 13 से 16 मार्च, 2022 तक आयोजित सीनियर राष्ट्रीय फेंसिंग चैम्पियनशिप में म.प्र. राज्य फेंसिंग अकादमी की खिलाड़ियों ने तीन कांस्य पदक अर्जित कर प्रदेश को गौरवान्वित किया। इस चैम्पियनशिप के आधार पर एशियन गेम्स की तैयारियों के लिए अप्रैल माह में आयोजित होने वाले भारतीय कैम्प में अकादमी के खिलाड़ी अमित सिंह गुसाई, खुशी दाभाड़े तथा मारिया का चयन हुआ है।
सीनियर राष्ट्रीय फंेसिंग चैम्पियनशिप में अकादमी की तीन खिलाड़ी बेटियों खुशी दाभाड़े ने ईपी तथा अरूणिमा श्रीवास्तव और मारिया ने फोईल इवेन्ट में एक-एक कांस्य पदक अर्जित किए।
म.प्र. राज्य फेंसिंग अकादमी के खिलाड़ी अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक भूपेन्द्र सिंह चौहान के मार्गदर्शन में फेंसिंग खेल की बारिकियां सीख रहे है।

Related posts

PAK v WI 1st T20: निकोलस पूरन की अर्धशतकीय पारी बेकार, रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान ने विंडीज को 7 रन से हराया

Pradesh Samwad Team

नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित सीनियर गर्ल्स इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट प्रतियोगिता सीनियर गर्ल्स इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट प्रतियोगिता का दूसरा मैच बैतूल और हरदा के मध्य खेला गया जिसमें बैतूल टीम 9 विकेट से विजय हुई

Pradesh Samwad Team

एलएनसीटी विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह का शुभारंभ

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment