Pradesh Samwad
खेल

32वीं राष्ट्रीय सीनियर एवं जूनियर कैनो स्प्रीन्ट चैम्पियनशिप-2022, म.प्र. 24 स्वर्ण, 22 रजत और 8 कांस्य सहित 54 पदकों के साथ बना ओव्हर ऑल चैम्पियन

भोपाल की छोटी झील पर 10 से 13 मार्च, 2022 तक खेली गई 32वीं राष्ट्रीय सीनियर एवं जूनियर केनो स्प्रीन्ट चैम्पियनशिप के अंतिम दिन 200 मीटर रैस आयोजित की गई। इस रैस में म.प्र. के खिलाड़ियों ने 1 स्वर्ण, 3 रजत और 2 कांस्य पदक अर्जित किए। म.प्र. 24 स्वर्ण, 22 रजत और 8 कांस्य सहित 54 पदकों के साथ ओव्हर ऑल चैम्पियन बना। पुरस्कार वितरण मध्य प्रदेश के राज्यपाल मान. मंगुभाई पटेल ने किया। मध्य प्रदेश की 47 सदस्यीय टीम में अकादमी के 28 खिलाड़ी शामिल थे। चैम्पियनशिप के अंतर्गत आज 200 मीटर रैस में मुकाबले खेले गए। इन मुकाबलों के सी-2 वूमेन स्पर्धा में कावेरी ढ़ीमर और नमिता चंदेल की जोड़ी ने स्वर्ण पदक अर्जित किया। पुरूष वर्ग की के-1 स्पर्धा में देवब्रत सिंह ने रजत तथा के-2 स्पर्धा में अक्षित बारोई और विशाल दांगी की जोड़ी ने कांस्य पदक जीता। महिलाओं की सी-4 स्पर्धा में नमिता चंदेल, कावेरी ढ़ीमर, अंजली बशिष्ट और नीतू वर्मा की चौकड़ी ने कांस्य पदक अर्जित किया। के-2 की मिक्स स्पर्धा में शिवानी वर्मा और सोनू वर्मा की जोड़ी ने तथा सी-2 मिक्स स्पर्धा में यशु व्ही. और बिनीता चानू की जोड़ी ने एक-एक रजत पदक अर्जित किया।

Related posts

दिल्ली ने 17 रन से हराया, पंजाब की प्लेऑफ की उम्मीदें खत्म

Pradesh Samwad Team

ग्रामीण शिविर 2022 : 3 दिवसीय ग्रामीण शिविर का आयोजन किया गया

Pradesh Samwad Team

9th इण्टर कॉलेज क्रिकेट प्रतियोगिता

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment