Pradesh Samwad
खेल

संसदीय कार्य विभाग वल्लभ भवन की अंजली वर्मा ने लॉन टेनिस के सिंगल्स में जीता स्वर्ण पदक, खेल और युवा कल्याण मंत्री मान. यशोधरा राजे सिंधिया ने दी बधाई

अखिल भारतीय सिविल सेवा लॉन टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन 3 से 14 मार्च, 2022 तक लेक स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स, चण्डीगढ़ में किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में संसदीय कार्य विभाग वल्लभ भवन, मंत्रालय की लॉन टेनिस खिलाड़ी सुश्री अंजली वर्मा, सहा. ग्रेड-3 ने वूमेन सिंगल्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अर्जित किया। यह पहली बार है कि म.प्र. की किसी खिलाड़ी ने सिविल सेवा के वूमेन सिंगल्स लॉन टेनिस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक अर्जित किया है। सुश्री अंजली वर्मा का डबल्स और मिक्सड डबल्स का इवेन्ट अभी होना है। अंजली वर्मा वर्ष 2013 की विक्रम अवार्डी खिलाड़ी है। प्रदेश की खेल और युवा कल्याण मंत्री मान. यशोधरा राजे सिंधिया ने अखिल भारतीय सिविल सेवाल नॉन टेनिस प्रतियोगिता में अंजीली वर्मा के उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक अर्जित करने पर उनके खेल की सराहना करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी है। उल्लेखनीय है कि सुश्री अंजली वर्मा ने चंडीगढ़ की मधू को 9-1 से परास्त कर प्रतियोगिता का स्वर्ण पदक अपने नाम किया। तीसरे स्थान पर सेन्ट्रल सेक्रेटिएट, नई दिल्ली की वैभवी रही।

Related posts

15 विकेट लेकर जेसन होल्डर ने वेस्ट इंडीज को जिताई सीरीज, आखिरी T20 में इंग्लैंड की 17 रन से हार

Pradesh Samwad Team

उड़ान समर लीग : डॉल्फिन फाइनल में जहाँ उसका मुकाबला उड़ान फाइटर्स से होगा, उड़ान डॉल्फिन की जीत में चमके अंश

Pradesh Samwad Team

राजस्थान की ‘रॉयल’ जीत

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment