Pradesh Samwad
खेल

ग्वालियर संभाग : स्वर्गीय राम सिंह धाकरे अंडर 18 क्रिकेट प्रतियोगिता

स्व. रामसिह धकड़े U -18 क्रिकेट प्रतियोगिता कैलाश वासी माधवराव सिंधिया स्पोर्ट्स एकेडमी द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में एम पी सी टी खेल मैदान पर आज तानसेन ओर गालव के मध्य आखरी लीग मैच खेला गया जिसमें तानसेन- ए क्लब ने गालव बॉयज को 9 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया आज के मैच के मुख्य अतिथि श्री बी.के . शर्मा जॉइंट सेक्रेटरी जी.डी. सी.ए. ने दोनों टीमों का परिचय प्राप्त किया और दोनो टीम को खिलाड़ी भावना से खेलना का संदेश भी दिया कार्यक्रम का संचालन आयोजन सचिव श्री आशुतोष बोहरे व आभार प्रदर्शन श्री लखन भदौरिया ने किया समापन समारोह के मुख्य अतिथि श्री सी.पी. शर्मा इंजीनियर एम.पी.बी. ने तानसेन क्लब को जीत दिलाने वाले अभी अग्निहोत्री को मैन ऑफ द मैच प्रदान किया आज के मैच में गालव क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने निर्धारित ओवर में 145 रन के स्कोर पर आल आउट होगई गालव की ओर से अरमान ने 30 पुरु ने 28 ओर अभिराज ने 26 रन बनाए तानसेन की ओर से नवांकुर व आदित्य को 2-2 विकेट मिले
लक्ष्य का पीछा करते हुए तानसेन ने 1 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल किया उनकी ओर से अभी ने नाबाद 82 उनके साथ नाबाद मैहर 35 रन तानसेन ने 15.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया और सेमिफाइनल में प्रवेश किया ।

Related posts

यातायात पुलिस भोपाल एवं सैम ग्लोबल युनिर्वसिटी द्वारा सड़क सुरक्षा अभियान 2022 का शुभारंभ

Pradesh Samwad Team

पेंग शुआइ की वीडियो आई सामने- कहा मैंने कभी दुष्कर्म की बात नहीं कही

Pradesh Samwad Team

बेयरस्टो के 92 गेंदों में 136 रन, इंगलैंड ने 5 विकेट से जीता नॉटिंघम टेस्ट

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment