34.1 C
Madhya Pradesh
June 19, 2026
Pradesh Samwad
खेल

हीरा लाल गायकवाड़ अंतर संभागीय अंडर – 18 क्रिकेट प्रतियोगिता 2022 हेतु चयन ट्रायल दिनांक 9 मार्च से ओल्ड कैम्पियन खेल मैदान पर

भोपाल संभाग क्रिकेट संघ (BDCA) के सचिव श्री रजत मोहन वर्मा ने अपनी प्रेस विज्ञप्ति में सूचना दी है कि हीरा लाल गायकवाड़ अंतर संभागीय अंडर – 18 क्रिकेट प्रतियोगिता 2022 हेतु चयन ट्रायल दिनांक 9 मार्च 2022 को प्रातः 8 बजे से मयंक चतुर्वेदी क्रिकेट अकादमी ओल्ड कैम्पीयन खेल मैदान पर आयोजित की गई है , एक सितम्बर 2003 या उसके बाद जन्मे खिलाड़ी अपने डिजिटल बर्थ सर्टीफ़िकेट ,आधार कार्ड ,विगत तीन वर्षों की मार्कशीट ,फ़ोटो व 200/ (रूपये दो सौ) पंजीयन शुल्क के साथ उपस्थित होकर अपना पंजीयन मैदान पर ही कराएँ ।
चयन ट्रायल के पंजीयन हेतु श्री अविनाश पाठक ,श्री अमिताभ वर्मा व श्री के जी शर्मा एवं श्री हेमंत कपूर से सम्पर्क कर सकते हैं । चयन समिति निम्न लिखित है :- श्री शान्ति कुमार जैन (चेयरमैन ), श्री उमर खान ‘बाबा’, श्री सरदार इक़बाल, श्री अरविन्द वर्मा , श्री अब्दुल अक़ील

Related posts

प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में होगा ‘विधायक कप’ खेल प्रतियोगिता का आयोजन 27 जुलाई से 13 अगस्त 2023

Pradesh Samwad Team

राहुल तेवतिया-डेविड मिलर की तबाही, हारा हुआ मैच जीत गया गुजरात

Pradesh Samwad Team

मान. मंत्री जी की मंशा अनुसार संचालक खेल और युवा कल्याण श्री रवि कुमार गुप्ता जी की पहल पर दो दिवसीय जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारियों की कार्यशाला कल

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment