33 C
Madhya Pradesh
April 20, 2026
Pradesh Samwad
ज़रा हटकेविडियो

पानी के अंदर करता है वर्कआउट, मुंह से खींचता है ट्रक, ताकत के पीछे जंगली लाइफस्टाइल


आज की डेट में लोग फिटनेस पर पूरा ध्यान दिए हुए हैं। लेकिन इस फिटनेस के साथ-साथ लोगों का लाइफस्टाइल काफी बदल है। अमेरिका में एक शख्स रहता है, वो सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर है। वो लोगों को फिर से जंगली जीवन जीकर फिट होने का संदेश देते हैं। दुनिया ने ज्यादा उन्हें बिना शर्ट के ही देखा है। तो चलिए आपको मिलवाते हैं Brian Johnson से जिन्हें दुनिया Liver King के नाम से जानती हैं और उनके स्वैग और लाइफस्टाइल का हर कोई फैन है।
लोगों को करते हैं प्रोत्साहित : Liver King लोगों को सिर्फ वर्कआउट करने को लेकर नहीं बल्कि खुद की सीमाओं को जांचने और हमेशा कुछ ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं जिसके बारे में हम हमेशा डरते रहते हैं। वो लोगों को अपने वर्कआउट और लाइफस्टाइल के जरिए जिंदगी में आए बुरे दौर से लड़ने के लिए प्रेरित करते हैं।
अमेरिका के रहने वाले हैं वो : लिवर किंग की उम्र 44 वर्ष है। वो अमेरिका के टेक्सास के रहने वाले हैं। इंस्टा पर उनके 10 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। उनके फैंस उनके नैचुरल स्टाइल के कारण उनसे जुड़ जाते हैं। वो अकसर ही बिना शर्ट के, कभी अपनी शॉर्ट में टहलते हुए या फिर एक्सट्रीम लेवल का वर्कआउट करते हुए वीडियो पोस्ट करते हैं। उन्होंने अपनी डाइट पर भी काफी काम किया है। वो पौधों पर बेस्ड डाइट फॉलो करते हैं और इतना ही नहीं वो समंदरी नमक लगाकर कच्ची कलेजी खाना भी पसंद करते हैं।

Related posts

दुनिया के सबसे बड़े गालों वाली महिला खुद लगाती है चेहरे पर इंजेक्शन, करवा चुकी है कई सर्जरी

Pradesh Samwad Team

बैंक में चौकीदार ने मास्क लगाने को कहा, बंदे ने गुस्से में आकर अकाउंट खाली कर दिया

Pradesh Samwad Team

जब 11 बाघों के सामने कूद गया बंदा, खतरनाक वीडियो हुआ वायरल

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment