Pradesh Samwad
खेल

परमानंद भाई पटेल स्मृति अंडर 22 अंतर सम्भागीय क्रिकेट प्रतियोगिता 2021-22

पूल ‘A’ मैच- इंदौर में आयोजित बालक वर्ग ‘U’22 वर्षीय चार दिवसीय नर्मदापुरम विरुद्ध जबलपुर सम्भाग(दिनांक-02 से 05/03/2022 डेहली कालेज मैदान इंदौर में चंबल सम्भाग ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 48.02 ओवरों में पहली पारी में सभी विकेट गंवा कर 184 रन बनाए, अयन सोलंकी 43 विकास गौर 32 तवारी‌ खान 29, जतिन राजपूत 24 रन, जबलपुर सम्भाग से पारूष मंडल, अमित राजपूत ्आदित्य मिश्रा ने 3-3 विकेट लिए 01 विकेट अजय मिश्रा ने लिया। पहले दिन का खेल खत्म होने पर जबलपुर सम्भाग ने पहली पारी में 04 विकेट पर 134 रन बना लिए हैं। कप्तान इरफान अली 31* तथा उपकप्तान अराध्य यादव 07* रनों पर खेल रहे हैं। वंदितं जोशी ने 58, राहुल शर्मा ने 23 रन बनाए। चंबल सम्भाग से तारिक ख़ान ने 02, विष्णु भारद्वाज व रामवीर गुर्जर ने 1-1 विकेट लिया। वही एक अन्य मैच में नर्मदापुरम और सागर के मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए नर्मदापुरम की टीम 274 रन बनाकर ऑलआउट हो गई । जवाबी पारी खेलने उतरी सागर संभाग की टीम ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक पहले पारी में 5 विकेट खोकर 57 रन बना लिए थे । एक और मैच में शहडोल और रीवा के मैच में रीवा की पहली पारी 109 रन पर सिमट गई । जवाबी पारी खेलने उतरी शहडोल की टीम ने पहले दिन का कजल खत्म होने तक पहली पारी में 4 विकेट खोकर 134 रन बना लिए थे। वही ग्वालियर में खेले जा रहे भोपाल और उज्जैन के मैच में उज्जैन ने पहले खेलते हुए 185 इन बनाए जवाब में भोपाल की टीम ने दिन का खेल खत्म होने तक पहली पारी में 2 विकेट खोकर इन बना लिए थे।

Related posts

फेथ समर शील्ड क्रिकेट सीरीज सूरत और इंदौर की टीम जीती

Pradesh Samwad Team

वर्सटापन ने मैक्सिको ग्रां प्री जीती, एफवन की खिताबी दौड़ में बढ़त मजबूत की

Pradesh Samwad Team

जेम्स एंडरसन ने तोड़ा अनिल कुंबले का रिकॉर्ड, बने तीसरे सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment