29.6 C
Madhya Pradesh
October 14, 2026
Pradesh Samwad
खेल

प्रथम स्व.सैयद शकील मोहम्मद स्मृति टी 20 इण्टर क्लब क्रिकेट प्रतियोगिता का उदघाटन

स्थानीय बाबे अली क्रिकेट स्टेडियम पर आज स्व.सैयद शकील मोहम्मद T20 टूर्नामेंट का उदघाटन बीडीसीए के अध्यक्ष श्री ध्रुव नारायण सिंह के द्वारा किया गया । उदघाटन के अवसर पर फेथ क्रिकेट क्लब के डायरेक्टर श्री राघवेंद्र सिंह तोमर, बीडीसीए उपाध्यक्ष श्री सोहैल अंसारी, जिला खेल अधिकारी श्री जोस चाको , अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर श्री जे पी यादव , बीडीसीए उपाध्यक्ष श्री सुशील सिंह ठाकुर हमीदुल्लाह खान मामू , श्री उमर खान, श्री शाहिद हसीब तथा शहर के सभी गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। आज उदघाटन के अवसर पर पत्रकार इलेवन एवं ऑफिसर इलेवन के मध्य मैत्री मैच खेला गया जिसमें ऑफिसर इलेवन ने यह मैच 10 विकेट से जीतकर अपने नाम किया । इस मैच में मीडिया इलेवन ने पहले खेलते हुए 9 विकेट पर 131 रनों का लक्ष्य रखा । प्रभात में 56 तथा आनंद ने 26 रनों की पारी खेली। अंकुश ने दो विकेट प्राप्त किए जवाबी पारी खेलते हुए ऑफिसर इलेवन ने विजय 58 तथा के जी शर्मा 31 रनों के सहारे प्राप्त कर लिया तथा 10 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। आज मैच की समाप्ति के बाद विजेता टीम को पुरस्कार वितरण सेंट माइकल एकेडमी के सचिव सैयद अबान शकील द्वारा किया गया तथा अंत में सेंट माइकल स्कूल की सचिव हिबा शकील मोहम्मद द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। कल के मैच पहला मैच एन सी सी सी विरुद्ध आईपीसी। दूसरा मैच अंकुर अकादमी विरुद्ध मयंक अकादमी।

Related posts

टेनिस बॉल क्रिकेट फ्री इंजरी स्पोर्ट्स कॉम्पटीशन : कन्हैया गुर्जर

Pradesh Samwad Team

52वी अखिल भारतीय कनारा क्रिकेट प्रतियोगिता 2022 के पूल B का पांचवा मैच

Pradesh Samwad Team

इंग्लैंड को पहली पारी में 99 रन की बढ़त, रोहित-राहुल ने दूसरी पारी में दिलाई बेहतर शुरुआत

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment