Pradesh Samwad
खेल

श्रेयस की शानदार पारी, टीम इंडिया का विजय रथ जारी, घरेलू सरजमीं पर लगातार सातवीं सीरीज जीत

भारतीय टीम ने पिछले साल श्रीलंका में टी-20 सीरीज गंवाने का बदला ले लिया है। धर्मशाला टी-20 में श्रीलंका ने टॉस गंवाकर 184 रन का विशाल लक्ष्य रखा था। जवाब में भारतीय शेरों ने जबरदस्त पलटवार किया और 17 गेंद पहले ही सात विकेट से मैदान मार लिया। इस तरह तीन मैच की टी-20 सीरीज में अब रोहित एंड कंपनी के पास 2-0 की अजेय बढ़त है। यह घरेलू सरजमीं पर भारत की लगातार सातवीं सीरीज जीत भी है।
अय्यर रहे जीत के सूत्रधार : श्रेयस अय्यर ने लगातार दूसरे मैच में अर्धशतक जड़ा। अय्यर ने 44 गेंद में नाबाद 77 रन बनाए। विनिंग चौका रविंद्र जडेजा के बल्ले से निकला, जिन्होंने 18 गेंद में तूफानी 45 रन ठोके। सात साल पहले इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले संजू सैमसन (25 गेंद में 39 रन) ने चौथे नंबर पर आकर अय्यर का अच्छा साथ निभाया। 44 रन पर भारत के दोनों ओपनर आउट हो चुके थे। रोहित शर्मा (1) और ईशान किशन (16) के सस्ते में निपटने के बाद संजू और श्रेयस अय्यर के बीच 84 रन की तेज-तर्रार साझीदारी हुई। संजू का अविश्वसनीय कैच फर्नांडो ने लपका वरना वह आज बड़ा स्कोर बना देते।
सर्वाधिक जीत के रिकॉर्ड के करीब : नवंबर 2021 से अबतक भारत ने लगातार 11वां टी-इंटरनेशनल अपने नाम किया है।टीम सर्वाधिक लगातार जीत दर्ज करने के रिकॉर्ड के भी करीब है। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत अगर धर्मशाला में ही होने वाला तीसरा और आखिरी मैच भी जीत जाता है तो उसके नाम लगातार 12 जीत हो जाएगी। अभी लगातार 12 जीत का रिकॉर्ड अफगानिस्तान और रोमानिया के नाम है।

Related posts

23 rd मानस चोपड़ा मेमोरियल अंडर 19 क्रिकेट टूर्नामेंट (एम एस ट्रॉफी)

Pradesh Samwad Team

रायसेन की सोनिया कुमरे भारत सरकार की टॉप्स योजना के प्रशिक्षण एंव चयन हेतु चयनित ।

Pradesh Samwad Team

अपने पांव जमीन पर ही रखें… NZ सीरीज फतह के बाद गुरु द्रविड़ का टीम को मंत्र

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment