Pradesh Samwad
खेल

वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी कूडो खिलाड़ी अनुज्ञा शर्मा

जापान के टोक्यो में इस वर्ष मई में आयोजित वर्ल्ड कप में शाजापुर की कूडो खिलाड़ी अनुज्ञा शर्मा भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। हिमाचल प्रदेश के सोलन में 14 से 20 फरवरी,2022 तक आयोजित वर्ल्ड कप के सिलेक्शन ट्रायल में अनुज्ञा शर्मा के साथ शाजापुर के ही खिलाड़ी प्रचंड जामलिया का भी चयन हुआ है। वर्ल्ड कप सिलेक्शन ट्रायल्स के अंतर्गत कूडो नेशनल टूर्नामेंट और कूडो फेडरेशन कप में 19 से 21 वर्ष की 220 पीआई (फिजिकल इंडेक्स) केटेगरी में अनुज्ञा शर्मा ने मध्य प्रदेश को दो स्वर्ण पदक दिलाए और वर्ल्ड कप की भारतीय कूडो टीम में अपनी जगह बनाई। नेशनल टूर्नामेंट में अनुज्ञा ने मणिपुर, महाराष्ट्र और राजस्थान तथा फेडरेशन कप में मणिपुर, हरियाणा और राजस्थान के खिलाड़ियों को शिकस्त देकर विजय प्राप्त की। सीमित खेल सुविधाओं के बीच शाजापुर की होनहार खिलाड़ी अनुज्ञा शर्मा ने अपने पिता मार्शल आर्ट कोच राजीव लोचन शर्मा से कूडो खेल की बारीकियां सीखी। कूडो कोच राजीव लोचन शर्मा ने बताया कि म प्र कूडो एसोसिएशन के सेक्रेटरी डॉ मोहम्मद एजाज खान के नेतृत्व में मध्य प्रदेश कूडो टीम ने एलआर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट सोलन, हिमाचल प्रदेश में प्रतियोगिता में भागीदारी की।
कूडो नेशनल टूर्नामेंट और कूडो फेडरेशन कप में देश के विभिन्न राज्यों से करीब डेढ़ हजार खिलाड़ी बच्चों ने भाग लिया। शाजापुर लौटने पर अनुज्ञा शर्मा का जोरदार स्वागत हुआ। वर्ल्ड कप में चयन होने पर अनुज्ञा को खेल संघों के पदाधिकारियों, खेल प्रेमियों और परिजनों ब्रजमोहन जोशी, देवेंद्र जोशी, योगेंद्र जोशी, राजेश शर्मा, मनीष शर्मा और अभिषेक जैन ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

Related posts

मध्यप्रदेश स्पोर्ट्स कराते एसोसिएशन ( MPSKA)को कराटे इंडिया आर्गेनाइजेशन ( KIO ) से मान्यता प्राप्त हुई

Pradesh Samwad Team

जिला स्तरीय एथलेटिक्स एसोसिएशन द्वारा चयन स्पर्धा 27 नवंबर से

Pradesh Samwad Team

इंग्लैंड के खिलाफ अभ्यास मैच खेलेगी भारतीय टीम, इन खिलाड़ियों पर होंगी नजरें

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment