Pradesh Samwad
देश विदेश

यूक्रेन के कई शहरों में धमाके, राजधानी कीव में सुनी गई शक्तिशाली विस्फोट की आवाज

यूक्रेन में कई शहरों में धमाकों की खबर है. काला सागर के पास ओडेसा में दो शक्तिशाली विस्फोट हुए हैं. राजधानी कीव में भी दो शक्तिशाली धमाके सुने गए हैं. सीएनएन के संवाददाता ने खार्किव में भी धमाकों की जानकारी दी है. क्रामटोरस्क, बर्डियांस्क और निकोलेव शहर में धमाकों को सुना गया है.
यूक्रेन पर हुआ मिसाइल अटैक : यूक्रेन के चार शहरों में मिसाइल अटैक हुआ है. कीव, खारकीव समेत चार शहरों पर मिसाइल दागी गई हैं. इस तरह युद्ध का खतरा बढ़ता जा रहा है.
पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ युद्ध का किया ऐलान : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ युद्ध का ऐलान कर दिया है. उन्होंने यूक्रेन में सैन्य अभियान का ऐलान कर दिया है. पुतिन ने यूक्रेनी सेना को हथियार डालने को कहा है.

Related posts

‘इस्लामिक एमिरेट ऑफ अफगानिस्तान’: काबुल के राष्ट्रपति भवन से हुकूमत का ऐलान करेगा तालिबान

Pradesh Samwad Team

दक्षिण कोरिया में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी से बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है

Pradesh Samwad Team

दक्षिण कोरिया के मिसाइल परीक्षण पर किम जोंग की बहन ने दी यह धमकी

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment