Pradesh Samwad
खेलमध्य प्रदेश

76 th राष्ट्रीय सीनियर तैराकी प्रतियोगिता
आर्यन एस गणेश और अद्वैत पागे को कांस्य पदक

हैदराबाद में चल रही 76 th राष्ट्रीय सीनियर तैराकी प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश के आर्यन एस गणेश ने कांस्य पदक जीता। हैदराबाद में 2 से 5 जुलाई तक होने वाली 76 वी राष्ट्रीय सीनियर तैराकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन आज मध्यप्रदेश के तैराक आर्यन एस गणेश ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक इवेंट में कांस्य पदक अर्जित किया । आज यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति में भोपाल तैराकी संघ के सचिव रामकुमार खिलरानी ने बताया की सुबह हुई हिट्स में आर्यन सातवें स्थान पर थे लेकिन शाम को हुए फ़ाइनल्स में सबको चौंकाते हुए कांस्य पदक जीता । आर्यन भोपाल तैराकी संघ के पंजीकृत तैराक हैं। यह भोपाल के किसी भी तैराक का सीनियर तैराकी प्रतियोगिता में पहला पदक है । इस इवेंट में सर्विसेज़ के लिखित एस पी और वैष्णव हेगड़े ने क्रमश स्वर्ण और रजत पदक पदक जीता। वही प्रतियोगिता के तीसरे दिन आज मध्यप्रदेश के तैराक अद्वैत पागे ने 1500 मीटर फ्री स्टाइल स्ट्रोक इवेंट में कांस्य पदक अर्जित किया जबकि गुजरात के आर्यन नेहरा ने नए राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण और दिल्ली के कुशाग्र रावत ने रजत पदक जीता । अद्वेत पागे और आर्यन के इस प्रदर्शन पर मध्यप्रदेश तैराकी संघ के अध्यक्ष पीयूष शर्मा , सचिव जय वर्मा , सिंह राठौर , सीमांत दिवेदी , सुनील पटेल , राजेंद्र उपाध्या ने शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं ।

Related posts

अंपायर मारियास इरासमस रचेंगे इतिहास, पहले वनडे में पूरा करेंगे शतक

Pradesh Samwad Team

ए डब्ल्यू कनमडिकर ट्रॉफी अंडर 13 बॉयज चम्बल के यशवर्धन सिंह का नाबाद तिहरा शतक

Pradesh Samwad Team

Gestion des risques et éco‑responsabilité – Comment les casinos modernes intègrent le « Green Gaming » aux machines à sous cet été

Leave a Comment