Pradesh Samwad
ज़रा हटके

70 फुट ऊंची चट्टान से गिरकर भी बाल-बाल बच गया 4 साल का बच्‍चा !


अमेरिका के केंटुकी इलाके में एक 4 साल का बच्‍चा 70 फुट ऊंची चट्टान से गिर कर भी बाल-बाल बचगया। बच्‍चे के गिरते ही पैरंट्स आनन फानन में वे बच्‍चे के पास पहुंचे तो पाया कि उसे हल्‍की सी खरोंच के अलावा और कोई चोट नहीं लगी थी। लोग इसे चमत्‍कार मान रहे हैं। केंटुकी के खोज और बचाव दल ने अपने फेसबुक पोस्‍ट में कहा कि शुक्रवार को यह बच्‍चा अपने पैरंट्स के साथ डेनियल बून नैशनल फारेस्‍ट में घूमने निकला था।
दोपहर में यह बच्‍चा पहाड़ी पर से फिसल गया और लगातार ठोकरे खाते हुए नीचे गिर गया। इस दौरान यह बच्‍चा कई बार नुकीली चट्टानों से टकराया और 70 फुट नीचे तक गिर गया। इसके बाद बच्‍चे के पिता तुरंत ऐक्‍शन में आए और वह भी बहुत तेजी से नीचे की ओर गए। बच्‍चे को सही सलामत पाकर पिता ने उसे सीने से लगा लिया और फिर हाइवे की ओर गए जहां पर उन्‍हें खोज और बचाव दल मिला। बचाव दल ने कहा, ‘अविश्‍वसनीय तरीके से बच्‍चे को हल्‍की खरोंच मात्र आई थी और वह ठीक लग रहा था।
यह बच्‍चा सुपरहीरो को लेकर बहुत उत्‍साहित था।’ टीम ने कहा कि फिलहाल तो ये बच्चा खुद ही एक सुपर हीरो था। बच्‍चे के सकुशल बच जाने पर सभी ने राहत की सांस ली। डॉक्‍टरों की टीम ने बच्‍चे की जांच की और स्‍वस्‍थ पाने पर उसे पैरंट्स को सौंप दिया। बचाव दल ने इसे एक चमत्‍कार करार दिया। बचाव दल ने बताया कि इतनी ऊंचाई से गिरने पर इंसान का कचूमर निकल जाता है और कई बार तो लोगों की मौत हो जाती है। यहां से कई बार घायल लोगों को निकाला गया है जो फिसल गए और पहाड़ी से गिर गए। एक व्‍यक्ति तो विकलांग हो गया था।

Related posts

मां को लेने एयरपोर्ट गया था बेटा, लेकिन चप्पलों से हुआ उसका स्वागत!

Pradesh Samwad Team

आप YouTube पर क्या करते हैं सर्च, किसी को नहीं चलेगा पता, खुद को ट्रैक होने से बचाने के लिए जरूर करें ये काम

Pradesh Samwad Team

जापान की सबसे लंबी आयु की महिला का निधन, इतने वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment