Pradesh Samwad
खेल

64वीं राष्ट्रीय रायफल शूटिंग चैम्पियनशिप-2021 हर्षित, अविनाश, सजल पदक की होड़ में



मप्र शूटिंग अकादमी के हर्षित बिंजवा, अविनाश यादव, सजल सिंघी, श्रेयस सिंह बघेल ने 10 मीटर पुरूष एयर रायफल में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। वहीं, 50 मीटर महिला प्रोन वर्ग में अभ्यास सत्र का आयोजन बुधवार को किया गया। 64वीं राष्ट्रीय रायफल शूटिंग चैम्पियनशिप-2021 का आयोजन खेल और युवा कल्याण विभाग एवं भारतीय राष्ट्रीय रायफल संघ के संयुक्त तत्वावधान में मप्र शूटिंग अकादमी बिसनखेड़ी में 25 नवंबर से 10 दिसंबर तक किया जा रहा है।
चैंपियनशिप में मंगलवार को 10 मीटर एयर रायफल पुरूष वर्ग के रिले में मप्र के हर्षित बिंजवा 625.10 अंकों के साथ सातवें स्थान पर है। इस वर्ग में सेना के गोकुल राज आरके पहले, हरियाणा के गौरव ढिल्लो दूसरे और हिमांशु वर्मा तीसरे स्थान पर है। मप्र के श्रेयस सिंह बघेल और अविनाश यादव क्रमशः 13वें और 14वें स्थान पर बने हुए है। 10 मीटर एयर रायफल जूनियर वर्ग में मप्र के अविनाश यादव 624.30 अंकों के साथ 10वें स्थान और सजल सिंघी 623.30 अंकों के साथ 14वें पर है। वहीं, उत्तर प्रदेश के वसंुध पुंदीर पहले, हरियाणा के गौरव ढिल्लो दूसरे और तमिलनाडु के अमर चक्रवर्ती किशोर तीसरे स्थान पर है। 10 मीटर एयर रायफल यूथ पुरूष वर्ग में मप्र के सजल सिंघी 622.90 अंकों के साथ सातवें स्थान पर है। इस वर्ग में वसुंध पुंदीर पहले, महाराष्ट्र के पार्थ राकेश माने दूसरे और पश्चिम बंगाल के एड्रियन कर्माकर तीसरे स्थान पर बने हुए हैं।
वहीं, महिला वर्ग की 50 मीटर रायफल प्रोन का फ्री टेªनिंग सेशन प्रातः 9ः00 बजे से सांय 4ः00 बजे तक संपन्न हुआ। चैंपियनशिप में बुधवार को 10 मीटर एयर रायफल पुरूष वर्ग और 50 मीटर रायफल प्रोन महिला वर्ग के रिले राउंड खेले जाएंगे।

Related posts

पंकज आडवाणी ने शानदार प्रदर्शन के साथ भोपाल में आयोजित बिलियर्ड्स और स्नूकर नेशनल्स की शुरुआत की

Pradesh Samwad Team

रविंद्र जडेजा से हारा श्रीलंका, भारत ने तीन दिनों में ही जीता मोहाली टेस्ट

Pradesh Samwad Team

क्रेग बज्ज अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट-2022
कुश वाघेला का प्रतियोगिता शानदार शतक वेंकटेश्वर क्रिकेट अकादमी की द्रोणचार्य क्रिकेट अकादमी पर एकतरफा जीत

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment