Pradesh Samwad
मध्य प्रदेश

600 रुपये का चालान काटा तो SI के पेट में घोंप दिया चाकू, जानिए कैसे मचा हड़कंप


भोपाल. मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh News) की राजधानी भोपाल में इंजीनियर ने ट्रैफिक पुलिस सब इंस्पेक्टर को 600 रुपये का चालान काटने पर चाकू मार दिया. भोपाल क्राइम ब्रांच के सामने हुई इस घटना के बाद हड़कंप मच गया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी पूछताछ के दौरान अजीबो-गरीब हरकतें करता रहा. पुलिस मामले की जांच कर रही है. ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर पूरी तरह सुरक्षित है.
एमपी नगर थाना प्रभारी सुधीर अरजरिया के मुताबिक, यह घटना श्रीराम दुबे के साथ घटी. वे ट्रैफिक थाने में एसआई हैं. शनिवार को उनकी ड्यूटी क्रेन पर लगी थी. क्रेन एमपी नगर इलाके में नो-पार्किंग में खड़े वाहनों को उठा रही थी. शनिवार दोपहर करीब 1 बजे हर्ष मीणा नाम के युवक ने ज्योति टॉकीज के पास नो-पार्किंग में बाइक खड़ी की. इस बाइक को उठाकर क्रेन क्राइम ब्रांच थाना परिसर ले आई. कुछ ही देर बाद हर्ष क्राइम ब्रांच थाना परिसर पहुंचा. उसने जब पूछताछ की तो दुबे ने कहा कि गाड़ी का 600 रुपये का चालान कटेगा. इसको भरने के बाद ही गाड़ी छोड़ी जाएगी.
अचानक पेट में घोंप दिया चाकू : अरजरिया ने बताया कि उस वक्त हर्ष के पास पैसे नहीं थे. वह पैसे लेने घर चला गया. करीब पांच बजे वह लौटकर आया और चालान कटवाया. बताया जाता है कि इसके बाद वह घर नहीं गया और वहीं खड़ा हो गया. थोड़ी देर बाद दुबे फोन पर बात करने लगे. इस बीच आरोपी को पता नहीं क्या सूझा और उसने जेब से चाकू निकालकर दुबे के पेट में घोंप दिया. घटना के बाद दुबे की चीख सुनकर हड़कंप मच गया. शोर सुनकर मौके पर मौजूद क्रेन के हेल्पर हर्ष को पकड़ने दौड़े. वह एमपी नगर थाने की तरफ भागा. थाने के सामने ही उसे हेल्परों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया.
करता रहा अजीबो-गरीब हरकतें : बताया जाता है कि 27 साल का हर्ष मैकेनिकल इंजीनियर की पढ़ाई कर चुका है. उसके पास फिलहाल कोई काम नहीं है. भोपाल में वह अपनी मां के साथ रहता है. उसके पिता सरनाम सिंह श्योपुर में नापतौल विभाग में इंस्पेक्टर हैं. बताया जाता है कि आरोपी ने कुछ समय पहले एक चाकू ऑनलाइन मंगवाया था. उसी चाकू से सब इंस्पेक्टर पर हमला किया गया. पूछताछ के दौरान आरोपी थाने में अजीब हरकत करता रहा.

Related posts

Les sites de jeux en ligne sous licence MGA : quelle plateforme offre le meilleur rapport sécurité‑confiance‑divertissement ?

Live‑Casino Show‑Games: Come Monopoly, Deal or No Deal e altri format televisivi stanno ridefinendo la cultura del gioco d’azzardo online

सिंधिया ने पूरी की मां-बाप की ख्वाहिश, दक्षिण अफ्रीका से भारत आया बेटे का शव

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment