25.1 C
Madhya Pradesh
October 21, 2026
Pradesh Samwad
ज़रा हटके

600 किलो का बैल स्विमिंग पुल में गिरा

जानवर कई बार ऐसी हरकतें कर देते हैं जिनके बारे में सोचकर इंसान भी परेशान हो जाते हैं। ऐसा ही एक बैल ने कर दिया, वो पहले तो अपने खेत से भाग गया। इसके बाद वो सीधे चला गया स्विमिंग पुल के पास, वहां जाकर वो स्विमिंग पुल में गिर गया। अब फिर क्या था, वो वहां फंस रहा। उसका वजन इतना ज्यादा था कि बाद में उसे निकालने के लिए क्रेन लानी पड़ी फिर जाकर उसे बाहर निकाला जा सका।
इंग्लैंड में हुआ यह हादसा : यह हादसा इग्लैंड के South Devon में हुआ। इस बैल का वजन 600 किलो था, जैसे ही आसपास के लोगों को यह पता चला कि बैल स्विमिंग पुल में गिर गया है तो उन्हें उसे रेस्क्यू करने के लिए फायर स्टेशन वालों को बुलाया गया।
4 घंटे लगे उसे निकालने में : बैल को स्विमिंग पुल में से निकालने में 4 घंटे लगे, एक क्रेन के सहारे उसे बांधकर बाहर निकाला गया। Rob Cude इस रेस्क्यू मिशन को लीड कर रहे थे, उन्होंने बताया कि उसे निकालना इतना आसान नहीं था। हालांकि वो ज्यादा गुस्से में नहीं था, बल्कि आराम से उन्होंने उसे बाहर निकाला। बैल ने उन्हें ज्यादा परेशान नहीं किया।
आराम से स्विमिंग में बैठा हुआ था वो : हालांकि ऐसा नहीं है कि बैल स्विमिंग पुल में गिरने के बाद परेशान था, बल्कि वो पानी में एन्जॉय कर रहा था। फायर विभाग वालों ने उसे रस्सी से बांधा और फिर उसे क्रेन से बाहर निकाला। विभागवालों ने बड़े सब्र से काम लिया और उसे क्रेन के सहारे से बाहर निकाला।

Related posts

यूनान के जलक्षेत्र में जहाज जब्त करने को लेकर ईरान ने जताया विरोध

Pradesh Samwad Team

पाक न्यूज शो में चल रही थी केले पर बात, एंकर की हंसी निकल गई

Pradesh Samwad Team

रेलवे स्टेशन पर बंदर को लगा करंट, दूसरे बंदर ने जान बचाने के लिए कमाल कर दिया

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment