Pradesh Samwad
खेल

6 फुट 5 इंच लंबे टेनिस प्लेयर केविन एंडरसन का 35 की उम्र में संन्यास

दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी और दो बार के ग्रैंडस्लैम उप विजेता केविन एंडरसन ने मंगलवार को 35 साल की उम्र में पेशेवर टेनिस से संन्यास ले लिया। छह फुट आठ इंच लंबे एंडरसन 2017 में यूएस ओपन के फाइनल में राफेल नडाल से हार गये थे। इसके बाद वह 2018 में विंबलडन के फाइनल में पहुंचे थे जहां उन्हें नोवाक जोकोविच से हार झेलनी पड़ी थी। एंडरसन ने सात एटीपी टूर खिताब जीते। इनमें पिछले साल जुलाई में न्यूपोर्ट में जीता गया हाल ऑफ फेम टेनिस चैंपियनशिप भी शामिल है। उन्होंने कहा- टेनिस के कारण मैं दक्षिण अफ्रीका में जोहानिसबर्ग में अपनी जड़ों से बाहर निकलकर वास्तविक दुनिया से रूबरू हुआ। इससे मुझे कई तरह की चुनौतियों और भावनाओं का अनुभव हुआ।

Related posts

इंडियन क्रिकेट टीम की ऑलराउंडर खिलाड़ी पूजा वस्त्रकार ग्वालियर में

Pradesh Samwad Team

पांचवी मास्टर्स कप क्रिकेट प्रतियोगिता मास्टर्स ग्रुप में आई पी सी ने भोपाल स्ट्राइकर्स को और ओपन ग्रुप में बी एम सी सी ने फेथ क्रिकेट क्लब को हराया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी जे पी यादव के नाबाद शतक से आई पी सी और गौतम रघुवंशी के दोहरे प्रदर्शन से बी एम सी सी की आसान जीत

Pradesh Samwad Team

जबलपुर संभाग : अंतर शालेय मुश्ताक अली अंडर-19 वर्षीय एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता (आयोजक जे डी सी ए‌)

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment