Pradesh Samwad
खेल

52 वी अखिल भारतीय क्रिकेट प्रतियोगिता : भोपाल डिवीज़न की लाइफ केयर लखनऊ पर 7 विकेट से आसान जीत

कुशाभाऊ ठाकरे खेल परिसर कनारा मैदान पर कनारा क्रिकेट क्लब एवं डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन विदिशा के तत्वाधान में आयोजित 52 वी अखिल भारतीय क्रिकेट प्रतियोगिता का पांचवा मैच भोपाल डिवीजनV/S लाइफ केयर लखनऊ के मध्य खेला गया । लाईफ केयर लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया । आज के मैच के अतिथिभारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री डॉक्टर राकेश जादौन जी जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष श्री मुकेश टंडन जी रहे दोनों ही अतिथियों ने टीमों से परिचय प्राप्त किया भोपाल डिवीजन के ऑनर श्री सुनील शर्मा जी एवं लाइफ केयर लखनऊ के ऑनर श्री राकेश साहू जी अपनी टीमों के साथ मौजूद रहे । पहले बल्लेबाजी क्रम संभालने उतरी लाईफ केयर लखनऊ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में 271 रन 9 विकेट के नुकसान पर बनाएं लाइफ केयर लखनऊ के बल्लेबाज दीपांशु ने 106 गेंदों पर 116 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली व सुमित शर्मा ने मात्र 26 गेंदों पर 43 रन जितेंद्र शर्मा ने 38 गेंदों पर 32 रन बनाएं । वहीं गेंदबाजी का क्रम संभालते हुए भोपाल डिवीजन के गेंदबाज नमन ने 2 विकेट व अतुल कुशवाहा साईरब मलिक अब्दुस समद शोहिब अख्तर विद्या शंकर तिवारी कनिष्क दुबे ने क्रमशः 1 – 1 विकेट लिए । लक्ष्य का पीछा करने उतरी भोपाल डिवीजन की टीम ने 39 ओवर में 273 रनों का विशाल लक्ष्य हासिल कर 7 विकेट से जीत हासिल की। भोपाल डिवीजन के बल्लेबाज अब्दुस समद ने 96 गेंदों पर शानदार 103 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेली व अतुल कुशवाहा ने 72 गेंदों पर 80 रन बनाए । वही गेंदबाज़ी का क्रम संभालने उतरे लाईफ केयर लखनऊ के गेंदबाज हिमांशु यादव आकाश पांडेय तुषार वर्मा ने क्रमशः 1-1 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार भोपाल डिवीजन के खिलाड़ी अब्दुस समद को पार्थ कूलर की तरफ से ₹1000 नकद व शील्ड उत्कृष्ट विद्यालय की प्राचार्य इंदुमती खरे व उप प्राचार्य श्री सुरेश शर्मा जी जी द्वारा दिया गया। मैच के दौरन खेल अधिकारी डिप्टी डायरेक्टर जोस चाको व ताई क्वांडो की अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी शालू रैकवार जी ने भी मैच का आनंद लिया।
इस रोमांचक जीत पर भोपाल डिवीजन की टीम को कनारा क्लब के अध्यक्ष श्री विपिन सराफ जी सचिव ,श्री संदीप डोंगर सिंह जी, हेड कोच श्री बृजेश श्रीवास्तव जी, श्री बसंत जैन श्री शरद श्रीवास्तव, श्री पवन चतुर्वेदी, श्री राकेश श्रीवास्तव ,श्री मोहन साहू, श्री बब्लेश मालवीय, श्री सोनू कुशवाह ने मंगलमयी शुभकामनाएं दी । कल का मैच राका क्लब मथुरा एवं भोपाल डिवीजन के मध्य सुबह साढ़े नौ बजे से खेला जावेगा।

Related posts

फ्रेंच ओपन में इरिना-कैमेलिया बेगू द्वारा गुस्से में फेंका गया रैकेट उछलकर एक बच्चे के माथे पर जा लगा

Pradesh Samwad Team

64वीं राष्ट्रीय रायफल शूटिंग चैम्पियनशिप-2021 खिलाड़ियों ने किया अभ्यास

Pradesh Samwad Team

आरसीबी की शानदार जीत, कार्तिक की तूफानी पारी और सिराज-हेजलवुड की घातक गेंदबाजी से पलटा मैच

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment