22.2 C
Madhya Pradesh
September 27, 2026
Pradesh Samwad
खेल

45 वी अखिल भारतीय लाला रघुबीर सिंह हॉट वेदर क्रिकेट टूर्नामेंट : दिल्ली चैलेंजर्स ने रजनीगंधा अचीवर्स को 7 विकेट से हरा किया फाइनल में प्रवेश

45 वी अखिल भारतीय लाला रघुबीर सिंह हॉट वेदर क्रिकेट टूर्नामेंट में आज अक्षदीप नाथ के नाबाद शतक से दिल्ली चैलेंजर्स ऑल इंडिया लाला रघुबीर सिंह हॉट वेदर क्रिकेट कप के फाइनल में प्रवेश किया।आज खेले गए सेमीफाइनल मैच में रजनीगंधा अचीवर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में 7 विकेट खोकर 333 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जिसमे अनमोल शर्मा ने 114 रन , शिवम सिंह ने 79 और सोहराब धालीवाल 49 रन बनाए। अक्षदीप नाथ के नाबाद शतक 128 रन और कैफ अहमद के नाबाद 61, कामरान इक़बाल के 54 और गौरव तोमर के 55 रनों की बदौलत 3 विकेट पर 334 रन बनाकर यह मैच 7 विकेट से जीत लिया।
सचिन खुराना ने शानदार नाबाद शतक बनाने पर अक्षदीप नाथ को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया।
संक्षिप्त स्कोर : रजनी गंधा अचीवर :- 40 ओवर में 7 विकेट पर 333 रन (अनमोल शर्मा 114 रन शिवम सिंह 79 सोहराब धालीवाल 49 मननेक 3/59 गौरव तोमर 2/52) दिल्ली चैलेंजर्स :- 39 ओवर में 3 विकेट खोकर 334 रन । 7 विकेट से मैच जीता (अक्षदीप सिंह 128 नाबाद कैफ अहमद 61 नाबाद कमरान इकबाल 54 गौरव तोमर 55 रन राजेश शर्मा 35)

Related posts

प्रथम स्व.सैयद शकील मोहम्मद स्मृति टी 20 इण्टर क्लब क्रिकेट प्रतियोगिता का उदघाटन

Pradesh Samwad Team

फंस गया है मैच… टीम इंडिया को चाहिए 8 विकेट और द. अफ्रीका को 111 रन, कौन मारेगा बाजी?

Pradesh Samwad Team

12वीं सीनियर नेशनल वुमन हॉकी चैंपियनशिप -2022 छठे दिन आंध्र प्रदेश ने 16 गोल से पंडुचेरी को हराया

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment