Pradesh Samwad
खेल

3rd DEAF के एफ सी इंटर जोन क्रिकेट प्रतियोगिता

आज चौथे दिन का खेल बरकत उल्ला यूनिवर्सिटी क्रिकेट ग्राऊन्ड पर सेंट्रल जोन vs ईस्ट ज़ोन के बीच खेला गया ईस्ट जोन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और 47.3 ओवर में 225 /10 रन बनाये सुवरोय ज्योति ने 68 रन बनाये।अभिषेक ने 60 रन और सुशील यादव ने 33 रन बनाए। जबाब में खेलने उतरी सेंट्रल जोन 152/10 रन के स्कोर पर ढेर हो गई । ईस्ट जोन के रणजीत सिंह ने शानदार बालिंग कर 8.5 ओवर में 36 रन देकर 4 विकेट लिए। कोशिक दास ने तीन विकेट लिए। मैन आफ द मैच का खिताब रणजीतसिंह रहे। जिन्हे हेमंत भसीन मध्यप्रदेश डेफ क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारी ने मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया। वही एक अन्य मैच में नेहरू नगर पुलिस लाईन क्रिकेट ग्राऊन्ड पर वेस्ट जोन VS साउथ जोन के बीच खेला गया । वेस्ट जोन ने टास जीत कर पहले गेदबाजी का फैसला लिया लेकिन यह फैसला वेस्ट जोन के लिए महँगा साबित हुआ। साऊथ जोन ने शुरु से ही आक्रामक खेल खेलना शुरु किया और निर्धारित ओवर में 255 रन बनाये। नपवन कुमार ने धुँआधार शतकीय बल्लेबाजी करते हुए शानदार 159 बाल खेलकर 121 रन बनाये , सतीश बहाम्ब्रे ने 27 रन, और संजू शर्मा ने भी 27 रन बनाये। जबाब में खेलने उतरी वेस्ट जोन 32 वें ओवर में ही 124 के स्कोर पर आल आऊट हो गये । अन्र्तराष्ट्रीय खिलाड़ी इन्द्रजीत यादव आज 18रन पर आउट हो गये । KFC मैन आफ द मैच साँई आकाश रहे 10 ओवर फेंक कर 4 विकेट चटकाए । उन्हे मैन आफ द मैच का पुस्कार अनिल मिश्रा ने मैन आफ द मैच का पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कल खेल मैदान की अनुपलब्धता के कारण कल के दोनों मैच बरकुतल्ला मैदान पर ही कराए जाएंगे जोकि 20 20 ओवर के होंगे। पहला मैच सुबह 9 बजे से और दूसरा मैच 1 बजे से खेला जाएगा । शाम 4 .30 बजे से पुरुस्कार वितरण समारोह होगा।

Related posts

एलएनसीटी ने जीती प्रतियोगिता

Pradesh Samwad Team

बार्सिलोना के साथ खत्म हुआ लियोनल मेसी का 18 साल का सफर, क्लब ने किया ऐलान

Pradesh Samwad Team

इंस्टा. पोस्ट डाल किया खुलासा, ऑस्ट्रेलियाई टेनिस प्लेयर Jelena Dokic ने की खुदकुशी की कोशिश

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment