25.5 C
Madhya Pradesh
September 21, 2024
Pradesh Samwad
खेल

39वीं सीनियर एवं 23वीं ओपन स्प्रींट नेशनल रोइंग चैम्पियनशिप-2022

रोइंग अकादमी के खिलाड़ियों ने 1 स्वर्ण, 4 रजत और 2 कांस्य सहित जीते 7 पदक
खेल और युवा कल्याण मंत्री मान. यशोधरा राजे सिंधिया ने दी बधाई

पुणे के आर्मी रोइंग नोड पर 3 ने 9 जनवरी, 2022 तक खेली गई 39वीं सीनियर एवं 23वीं ओपन स्प्रींट नेशनल रोइंग चैम्पियनशिप में मध्य प्रदेश ने 9 पदक अर्जित किए जिसमें म.प्र. राज्य रोइंग अकादमी के खिलाड़ियों ने 1 स्वर्ण, 4 रजत और 2 कांस्य सहित कुल सात पदक अर्जित किए।
खेल मंत्री की बधाई : प्रदेश की खेल और युवा कल्याण मंत्री मान. यशोधरा राजे सिंधिया ने रोइंग अकादमी के खिलाड़ियों द्वारा अर्जित उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हंे बधाई दी है।
इन खिलाड़ियों ने जीते पदक : अकादमी की खिलाड़ी खुशप्रीत कौर ने वुमेन सिंगल स्कल स्पर्धा में एक स्वर्ण और एक रजत पदक अर्जित किया। रूकमणी दांगी और ज्योति कुशवाहा की जोड़ी ने वुमेन कॉक्सलेस पेयर इवेन्ट में दो रजत पदक जीते। अकादमी के खिलाड़ी मेहुल कृषणानी, अजय सिंह, रोहित सेंधव और सोहेल ने मेन्स कॉक्सलेस फोर इवेन्ट में एक रजत पदक अर्जित किया। मंगल सिंह और तरूण दांगी की जोड़ी ने मेन्स डबल स्कल इवेन्ट में एक कांस्य पदक जीता। मंगल सिंह और मोनिका भदौरिया की जोड़ी ने मिक्स डबल स्कल इवेन्ट में एक कांस्य पदक अर्जित किया।
म.प्र. राज्य रोइंग अकादमी के खिलाड़ियों ने रोइंग अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक श्री दलबीर सिंह राठौर के मार्गदर्शन में उक्त प्रतियोगिता में भाग लिया और पदक जीते।

Related posts

45 वीअखिल भारतीय लाला रघुबीर सिंह हॉट वेदर क्रिकेट टूर्नामेंट : दिल्ली चैलेंजर्स बना चेम्पियन फाइनल में

Pradesh Samwad Team

कुत्ता बना क्रिकेटर! जोरदार विकेटकीपिंग, फुर्तीली फिल्डिंग, तेंदुलकर तक हुए फैन

Pradesh Samwad Team

क्या खत्म हो रहा है कोहली ‘युग’, टेस्ट कप्तानी भी खतरे में? BCCI ने यूं कतर दिए पर

Pradesh Samwad Team